{"_id":"12d7761dde118c0238a614ed33112b79","slug":"interlocking-road-inaugurated-by-mla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने किया इंटरलाकिंग मार्ग का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने किया इंटरलाकिंग मार्ग का लोकार्पण
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 19 Jul 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। करोवन मोड़ से लेकर परियर तक की सड़क के निर्माण को लेकर बाधाएं डाली जा रही हैं। सरोसी बाजार में कराए जा रहे कार्य के दौरान कार्य को रुकवाकर जांच कराए जाने का काम भी विरोधियों ने ही किया है। ये बातें जांचपत्र ग्रामीणों को सौंपते हुए विधायक पंकज गुप्ता ने विकासखंड बिछिया के ग्राम विरची में आयोजित जनसभा में कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जो लोग विकास कार्यों में बाधा डाल रहे हैं उनसे निवेदन है कि वह विकास के मुद्दे पर राजनीति न करें। इस मौके पर विधायक ने ग्रामसभा में इंटरलॉकिंग मार्ग का लोकार्पण भी किया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज गुप्ता, रामङ्क्षसह यादव, रुपऊ प्रधान दिनेश, टीकरगढ़ी प्रधान ओमप्रकाश लोधी, मझखोरिया प्रधान हरिश्चंद्र, मुलुक गढ़ार प्रधान छोटेलाल, कलऊ यादव, सुरेश रावत, प्रमोद सिंह, प्रदीप सिंह चौहान, राहुल मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन