फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Install coolers in sub-stations to cool the transformers.

Unnao News: ट्रांसफार्मरों को ठंडा करने के लिए उपकेंद्रों में कूलर लगवाए

Fri, 24 May 2024 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Install coolers in sub-stations to cool the transformers.
उन्नाव। तापमान चढ़ते ही शहर की बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई है। गुरुवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। उपकेंद्रों में लगे ट्रांसफार्मर ओवरलोड होकर बार-बार ट्रिप कर रहे हैं। अधिकारियों ने पॉवर ट्रांसफार्मरों को ठंडा करने के लिए कूलर लगवाए हैं।
विज्ञापन

गर्मी में बिजली खपत दो से तीन गुना तक बढ़ी है। इससे बिजली उपकेंद्रों में लगे पॉवर ट्रांसफार्मर गर्म हो रहे हैं और थोड़ी-थोड़ी देर में कट हो रहे हैं। अधिकतम 60 डिग्री सेल्सियस तक ताप झेलने की क्षमता वाले पॉवर ट्रांसफार्मरों का तेल गर्म होने से उनका तापमान 80 से 85 डिग्री तक पहुंच रहा है। इससे दिन में ज्यादा समस्या हो रही है। बिजली आपूर्ति जैसे ही चालू की जाती है, ओवरलोडिंग और ओवर हीटिंग की समस्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन

कई दिनों से बरकरार ट्रिपिंग की समस्या से निपटने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों ने उपकेंद्रों में लगे पॉवर ट्रांसफार्मरों (पांच व दस एमवीए क्षमता वाले) को ठंडा करने लिए गुरुवार को कूलर लगवाए हैं। शहर के कब्बाखेड़ा उपकेंद्र में पूरन नगर, लोकनगर, पुलिस लाइन और कचहरी फीडर को बिजली आपूर्ति के लिए गए पांच-पांच एमवीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मरों के सामने कूलर लगवाए गए हैं। इसके अलावा, माखी, खोखापुर, हसनगंज आदि उपकेंद्रों में यही व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई निशांत कुमार ने बताया कि तापमान बढ़ने के कारण बिजली की खपत बढ़ी है। इससे दिन हो या रात पॉवर ट्रांसफार्मर ओवरहीट रहते हैं। बार-बार पॉवर कट न हो इसलिए ट्रांसफार्मरों के सामने कूलर लगाए गए हैं, ताकि ट्रांसफार्मर का तेल ठंडा होता रहे और ज्यादा गर्म होने से ऑटो कट न हों। जबतक अच्छी बारिश नहीं होती और तापमान सामान्य नहीं होता, कूलर लगे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed