फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   in rape nd murder accused arrrested

दुष्कर्म से बेहोश हुई छात्रा, अधिक रक्तश्राव से मौत

Mon, 14 Nov 2022 06:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
in rape nd murder accused arrrested
उन्नाव। अनुसूचित जाति की छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में पुलिस ने उसके साथी छात्र को गिरफ्तार कर घटना के खुलासे का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी और छात्रा में प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी युवक शक्तिवर्धक दवा खाकर छात्रा के घर पहुंचा था। दुष्कर्म में हैवानियत के चलते छात्रा का अत्यधिक खून बह गया था। बेहोश होने पर पीड़िता को उसके हाल पर छोड़कर आरोपी भाग निकला। अत्यधिक खून बह जाने से छात्रा की मौत हो गई।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी शिक्षामित्र की बेटी की गुरुवार को हत्या कर दी गई थी। उसका निर्वस्त्र शव घर में फर्श पर मिला था। मृतका के पिता ने पड़ोस में रहने वाले युवक और महिला पर शक जाते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा से हैवानियत की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

तफ्तीश की शुरुआत में पुलिस नामजद आरोपियों से पूछताछ में उलझी रही। मृतका के मोबाइल का लॉक तोड़ने के बाद व्हट्सएप चैट निकाली गई तो घटना का सच सामने आया। शुक्रवार रात को ही एसओजी ने माखी थानाक्षेत्र के गांव रावतपुर निवासी रामबरन गौतम उर्फ राज और उसके दो साथियों को उठाया था। रामबरन उर्फ राज एमए प्रथम वर्ष का छात्र है। वह शहर के बाईपास स्थित अनुसूचित जाति छात्रावास में रहकर आईएएस की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी छात्र ने बताया कि छात्रा ने फोन कर घर में अकेले होने की बता बताई थी। उससे मिलने जाने से पहले उसने शक्ति वर्धक (कामोत्तेजक) दवा की तीन गोलियां दवा दुकान से खरीदकर खाई थीं। छात्रा के घर पहुंचने पर उसने छात्रा के साथ जबरदस्ती की। उसने विरोध किया लेकिन, वह नहीं माना और दुष्कर्म किया। उधर, एसपी ने खुलासे में कोतवाल राजेश पाठक और एसओजी प्रभारी प्रदीप कुमार और उनकी टीम को बधाई दी है।

फोर्सफुल (जबरदस्त) तरीके से दुष्कर्म में ऐसी चोट और समय पर इलाज न मिलने से मौत हो सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखी है, उसमें बाहर की तरफ किसी चोट का जिक्र नहीं है। जो भी चोट है, वह अंदर है। नाजुक अंग में अगर कोई चीज घोंपी गई होती तो बाहर भी चोटें आईं होतीं। अभी दुष्कर्म और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आगे जो भी तथ्य आएंगे, उसके अनुसार धाराएं बढ़ाई जाएंगी। सिद्धार्थ शंकर मीना, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed