फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Improved seeds become helpful, increased wheat yield ...

विजय और शुभम के सुर, लहरा रहे परचम

Tue, 22 Feb 2022 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Improved seeds become helpful, increased wheat yield ...
उन्नाव। जिले के दो युवा सुरों के जरिये अपनी चमक बिखेर रहे हैं। दोनों गायिकी के क्षेत्र में ऊंचा मुकाम पाना चाहते हैं। प्रदेश के बाहर भी उनके कार्यक्रम सराहे जा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के केवटा तालाब बस्ती निवासी विजय प्रताप ने संगीत में प्रभाकर की डिग्री हासिल की है। उन्होंने 2017 में उन्नाव महोत्सव से गायन की शुरुआत की थी। इसमें उन्हें तीसरा स्थान मिला था।
विज्ञापन

इसके बाद उन्हें भजन संध्या, जागरण व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आमंत्रण मिलने लगा। वह कानपुर, लखनऊ, नोएडा, झांसी, बाराबंकी सहित प्रदेश के बाहर भी गायन कर जिले का परचम लहरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय अब तक करीब दो हजार कार्यक्रम कर चुके हैं। उनके पिता प्रमोद कुमार प्राइवेट नौकरी करते हैं। मां गीता देवी गृहिणी हैं। बताया कि इस मुकाम पर पहुंचने में गुरु विजय अवस्थी का अहम योगदान है।
वहीं मोतीनगर निवासी शुभम सेंगर ने 14 साल की उम्र से ही गायन शुरू किया था। शुभम बताते हैं कि जब वह तीन साल के थे, पिता कृष्ण कुमार का निधन हो गया था। मां स्नेहलता ने कष्ट झेलते हुए उन्हें पढ़ाया। मां भी संगीत प्रेमी हैं।

उन्होंने भजन गायिका पूर्णिमा के गीतों को सुनकर प्रेरणा ली। 20 साल की उम्र में कानपुर, लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, राजस्थान सहित अन्य जगह 300 कार्यक्रम कर चुके हैं। वह संगीत महाविद्यालय में प्रवेश की तैयारी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed