फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Illegal occupation of Chak Marg, traffic obstructed

Unnao News: चकमार्ग पर अवैध कब्जा, आवागमन बाधित

Sun, 08 Dec 2024 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Illegal occupation of Chak Marg, traffic obstructed
उन्नाव/पुरवा। संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में राजस्व मामलों की भरमार रही। जमीन व प्लाॅट की कई बार बिक्री की शिकायतें पहुंचीं। पुरवा में चकमार्ग पर अवैध कब्जे से आवागमन बंद होने की शिकायत पहुंची। पूर्व में भी शिकायत की गई पर उसका निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन

सदर तहसील में डीएम गौरांग राठी व एसपी दीपक भूकर ने शिकायतें सुनीं। कुल 177 शिकायतों में सात का निस्तारण किया गया। यहां पर जमीनों व प्लॉटों की बार-बार हो रही बिक्री को रोकने के लिए एसडीएम स्तर से एक टीम गठित करके जांच के निर्देश दिए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले तहसील कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

पुरवा तहसील में एसडीएम उदित नारायण सेंगर को कृपालखेड़ा के अशोक, चंद्र कुमार, बिंदाचरन, बराती, चंदशेखर, हौसिला व बृजलाल ने प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि खेतों पर जाने के लिए चकमार्ग राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। इस चकमार्ग को गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों ने कब्जा कर लिया है, जिससे आवागमन बंद हो गया है। 15 जून को शिकायत सौंपी थी लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हुई। कुल 85 शिकायतों में 18 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाटन में एसडीएम रणबीर सिंह से साहेबगंज के रूप नारायण ने बंद चकरोड को खुलवाने की मांग की। रघुनाथखेड़ा के सुखेंद्र सिंह ने भूमि एग्रीमेंट में जालसाजी की शिकायत की। बारा हरदो के सियाराम ने आवंटित भूमि पर अवैध कब्जे का मामला उठाया। धमनीखेड़ा के दिव्यांग सोमेश्वर त्रिवेदी ने भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की।
हसनगंज में एसडीएम रामदेव निषाद के पास 188 फरियादी पहुंचे। पांच का निस्तारण हुआ। पाठकपुर निवासी छोटेलाल ने गांव के बाहर स्थित जमीन पर दो लोगों द्वारा कब्जा करने का आरोप लगाया। एसडीएम ने लेखपाल से रिपोर्ट मांगी। सफीपुर में सीडीओ प्रेम प्रकाश मीणा के पास रामपुर मजरा खैरी चंदेला निवासी सुरेंद्र ने पहुंचकर ग्राम प्रधान पर गांव की सरकारी भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया। कुल 124 मामले आए।

------------------------
108 में मात्र आठ मौके पर निस्तारित
बांगरमऊ। एडीएम वित्त और राजस्व सुशील कुमार व एसडीएम नम्रता सिंह के पास 108 शिकायती पत्र पहुंचे, जिनमें से आठ का मौके पर निस्तारण किया गया। ग्राम बल्लापुर निवासी होरीलाल ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय झखरा में मजदूरी की थी। आज तक मजदूरी का 41 हजार रुपये नहीं मिले। मोहल्ला भटपुरी निवासी गुल सबी ने ग्राम जिरिकपुर स्थित उसके खेत में गड़े खभों को कुछ लोगों द्वारा उखाड़ने का और छोटी बाजार की राधा ने पति समेत अन्य ससुरालीजनों पर मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed