{"_id":"6761c180656fbae95c0f4e8f","slug":"illegal-cuts-on-the-highway-are-inviting-accidents-unnao-news-c-12-1-knp1023-936251-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हाईवे पर अवैध कट दे रहे हादसों को दावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हाईवे पर अवैध कट दे रहे हादसों को दावत
विज्ञापन
उन्नाव/अचलगंज। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर आजाद मार्ग तिराहे पर बने अवैध कट हादसों को दावत दे रहे हैं। रूट डायवर्जन के दौरान बने कटों को अभी तक बंद नहीं किया गया है। इससे वाहन सवार जान जोखिम में डालकर कट से निकल रहे हैं।
हाईवे पर अचलगंज थानाक्षेत्र की छह किलोमीटर सीमा है। आजाद मार्ग चौराहे से लखनऊ-कानपुर एलिवेटेड एक्सप्रेसवे हाईवे को क्राॅस कर रहा है। पिछले दिनों चौराहे पर निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे पर गर्डर रखने के दौरान रूट डायवर्जन किया गया था। जो रूट चार्ट लागू किया गया, उसके तहत लखनऊ की ओर से शुक्लागंज आने वाले वाहनों को चौराहे से ढाई किलोमीटर दूर कर्मी बिजलामऊ से मोड़ा जा रहा था।
वहीं, कानपुर की ओर से बदरका की ओर जाने वाले वाहनों को उन्नाव की ओर लगभग इतनी ही दूरी पर नरी से मोड़ने की व्यवस्था की गई थी। इसके बीच में ही औद्योगिक क्षेत्र पड़ता है, जिसमें सैकड़ों मजदूर रोज आते-जाते हैं। लंबा चक्कर लगाने से बचने के लिए लोगों ने छह किलोमीटर दूरी पर करीब 50 अवैध कट बना लिए। आज भी इन कटों से बेधड़क वाहन सवार निकल रहे हैं। एनएचएआई की ओर से इन कटों को बंद न कराए जाने से वाहन सवार समय व दूरी बचाने के चक्कर में इसी से आवागमन कर रहे हैं। कोई ढाबा, होटल व पेट्रोल पंप ऐसा नहीं है, जिसके सामने कट न बना हो। एनएचएआई के पीडी सौरभ चौरसिया ने बताया कि जल्द ही अवैध कटों को बंद कराया जाएगा।