फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   HT line fell on the truck, like the death of a worker scorching

ट्रक पर गिरी एचटी लाइन, मजदूर की मौत साथी झुलसा

Tue, 27 Dec 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Tue, 27 Dec 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
HT line fell on the truck, like the death of a worker scorching
मृतक मजदूर की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में ट्रक पर आलू लाद रहे दो मजदूरों पर एचटी लाइन का तार गिर गया। इसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा झुलस गया। घायल को बांगरमऊ सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर देख उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

हरदोई जिले के मल्लावां थानाक्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी सुरेंद्र कटियार का खेत बांगरमऊ के गांव सुल्तानपुर में सब्जी मंडी के पीछे है। खेत में बोई आलू को उन्होंने एक व्यापारी को बेंचा था। कई दिनों से खेत में आलू खोदे जा रहे थे। सोमवार शाम व्यापारी ट्रक लेकर आलू लदवाने के लिए आया था। देर रात ट्रक में आलू लादे जा रहे थे। ट्रक पर मल्लावां निवासी लड्डन (38) पुत्र बाबूअली व इसी गांव का अनवार (27) पुत्र मोहम्मद जान आलू के बोरे पकड़ रहा था।
विज्ञापन


ट्रक के ऊपर निकली एचटी लाइन का तार अचानक टूट गया और अनवार व लड्डन को चपेट में ले लिया। घटना के बाद अन्य मजदूरों ने शोर मचाया। इस पर व्यापारी ट्रक लेकर भाग निकला। ग्रामीणाें की सूचना पर चौकी प्रभारी हसीब अहमद मौके पर पहुंचे और दोनों घायलाें को बांगरमऊ सीएचसी ले गए। यहां डाक्टरों ने लड्डन को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रुप से घायल अनवार को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत विभाग के जेई वीके सैनी ने बताया कि ट्रक विद्युत लाइन के नीचे खड़ा था। लापरवाही से मजदूर की मौत हुई है। इसमें मुआवजा का कोई मतलब ही नहीं बनता। चौकी प्रभारी हसीब अहमद ने बताया कि व्यापारी हरदोई जिले का रहने वाला है। अभी उसका नाम पता नहीं मिला पाया है।


पहले भी दो लोग गवां चुके हैं जान  
गंजमुरादाबाद। सुल्तानपुर गांव में एचटी लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत का यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी दो लोग अपनी जान गवां चुके हैं। इसमें पिछले वर्ष सावन के महीने में कांवरियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पर गांव के ही संसार ढाबा के पास एचटी लाइन का तार टूटा गया गिर गया था। इसमें संतोष कुमार (18) पुत्र मूलचंद्र रैदास व बलदेव पुत्र थनई रैदास की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed