फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Hotspot in city, relief to 30 thousand population

शहर में खत्म हुआ हॉटस्पॉट, 30 हजार आबादी को राहत

Fri, 15 May 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hotspot in city, relief to 30 thousand population
शहर में हॉटस्पॉट का समय पूरा होने पर सड़क पर दिखी भीड़। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। पिछले 29 दिनों से घरों में रह रहे 30 हजार लोगों को गुरुवार को बड़ी राहत मिली। जिला प्रशासन ने 16 अप्रैल से सील क्षेत्र को गुरुवार को खोल दिया। शाम को बांस बल्लियां भी हटा दी गईं। एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि हॉटस्पॉट क्षेत्र खत्म हुआ है, लॉकडाउन अभी भी जारी है। जो भी इसका उल्लंघन करेगा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शहर के शेखवाड़ा में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद 16 अप्रैल को एक किलोमीटर क्षेत्र को सील कर दिया गया था। इसमें छोटे व बड़े चौराहे पर भी बैरिकेडिंग लगाकर मुख्य मार्ग पर वाहनों और पैदल जाने वालों की नोएंट्री कर दी गई थी। इससे छोटे चौराहे, शाहगंज, आईबीपी चौराहे पर स्थित बैंक भी बंद चल रही थीं। 28 दिन की समयसीमा पूरी होने के बाद गुरुवार दोपहर 12 बजे से हॉटस्पॉट एरिया को खोलने के आदेश दिए गए। आदेश जारी होते ही एरिया में लगी बल्लियों की बैरिकेडिंग हटा दी गई। अंदर जाने वाली गलियों को भी खोल दिया गया। इससे उन लोगों को काफी बड़ी राहत मिली जो लंबे समय से घरों में थे। सील मोहल्लों शाहगंज, एबीनगर, किला, तालिबसराय, छिपियाना, कंजी, धवनरोड, कृष्णानगर, भरत मिलाप आदि में लगी बल्लियों को हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed