{"_id":"66d39481d61f59fa460c2824","slug":"hospital-arrangements-will-be-improved-with-rs-45-lakh-dumped-since-two-years-unnao-news-c-221-1-uno1004-119113-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: दो साल से डंप 45 लाख रुपये से सुधरेंगी अस्पताल की व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: दो साल से डंप 45 लाख रुपये से सुधरेंगी अस्पताल की व्यवस्थाएं
विज्ञापन
उन्नाव। रोगी कल्याण समिति में दो साल से 45 लाख रुपये डंप हैं। जबकि जिला अस्पताल सहित कई अन्य अस्पतालों में जरूरी सुविधाओं की कमी है। इनमें वैक्सीन फ्रिज, सीसीटीवी कैमरे, इंटरकॉम, कुर्सी-मेज, उपकरण, कंप्यूटर आदि शामिल हैं। डीएम ने अस्पताल के लिए जरूरी सामान की खरीदारी के निर्देश सीएमएस को दिए हैं।
डीएम गौरांग राठी ने बीते दिनों जिला अस्पताल का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्हें कई व्यवस्थाएं दुरूस्त नहीं मिलीं। इस पर उन्होंने स्वास्थ्य समिति की बैठक में रोगी कल्याण समिति से जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश सीएमएस को दिए थे। इसके बाद सीएमएस ने अस्पताल परिसर में जरूरी उपकरण और व्यवस्थाएं के सूची तैयार की। समिति की ओर से जिला अस्पताल में वैक्सीन और इंजेक्शन को रखने के लिए इमरजेंसी वार्ड, वार्ड एक और दो में फ्रिज की व्यवस्था कराई जाएगी।
वहीं, जिला अस्पताल परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। इमरजेंसी वार्ड, वार्ड एक, वार्ड दो, ब्लड बैंक, ट्रामा सेंटर, बर्न यूनिट, कार्डियोलॉजी , पैथोलॉजी आदि में इंटरकॉम की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा कुर्सी, मेज, कंप्यूटर व कुर्सी-बेंच, तीमारदारों के नहाने, पेयजल आदि की व्यवस्थाएं भी दुरुस्त कराई जाएंगी। सीडीओ प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि रोगी कल्याण समिति में डंप रुपयों से जिला अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश सीएमएस को दिए गए हैं। इससे अस्पताल जरूरी उपकरण व अन्य व्यवस्थाएं जल्द ही करा दी जाएंगी।