फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Home guard dies due to deteriorating health

तबीयत बिगड़ने से होमगार्ड की मौत

Mon, 14 Feb 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Home guard dies due to deteriorating health
पुरवा (उन्नाव)। विधानसभा चुनाव में ड्यूटी करने बिजनौर गए होमगार्ड की शनिवार रात तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में वहीं जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव सोमवार को गांव पहुंचा तो परिजनाें में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवदीनखेड़ा निवासी भगीरथ (55) की चुनाव ड्यूटी बिजनौर में लगी थी। होमगार्ड विभाग के ब्लाक अधिकारी राजमणि सिंह ने बताया कि गार्डों को एचएमजीई कालेज शहशपुर में रोका गया था। वहां 12 फरवरी की देररात होमगार्ड भगीरथ को उलझन होने लगी। उसे नजदीक की सीएचसी श्योहरा में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होता देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन वहां पहुंचने तक उसकी सांसें थम गईं। सोमवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। होमगार्ड की मौत से पत्नी सुंदरा बदहवास है। होमगार्ड कमांडेंट मनोज शुक्ला ने दुखी परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed