{"_id":"28fe8ff6de2ae2c1e50938aa1fd53e9e","slug":"highway-closed-without-notice-putting-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बिना सूचना बंद किया हाइवे, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना सूचना बंद किया हाइवे, लगा जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 14 Aug 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्लागंज। जाजमऊ हाइवे की अप लाइन बिना किसी पूर्व सूचना के शुक्रवार को बंद कर दी गई। वाहनों को अकेले डाउन लाइन से गुजारे जाने की वजह से दिनभर जाम लगा रहा।
विज्ञापन
लखनऊ-कानपुर हाइवे पर शुक्रवार सुबह अचानक यातायात पर डायवर्जन का बोर्ड लगा वाहनों को कानपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले डाउन लेन वाले जाजमऊ पुल की ओर मोड़ दिया गया। वन वे होने से कुछ ही देर में जाजमऊ पुलिस चौकी से त्रिभुवन खेड़ा तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
इससे वाहन दिनभर रेंगते हुए चले। गंगाघाट पुलिस के मुताबिक कानपुर छोर पर जाजमऊ के पुराने अप लाइन वाले पुल पर गैमन इंडिया कंपनी की ओर से टूटी रेलिंग, पैचवर्क, मेंटीनेंस वर्क, फुटपाथ की मरम्मत आदि की जा रही है। इस वजह से सुबह करीब 10 बजे से शाम करीब 4 बजे तक जाम लगा रहा। पुलिस के मुताबिक पुल पर कार्य कराने के लए कार्यदायी कंपनी ने पूर्व में सूचना नहीं दी थी। इसी वजह से ऐन मौके पर यातायात डायवर्ट करने की योजना बनानी पड़ी।
विज्ञापन