फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Heavy vehicles will not be able to go towards Hardoi today

Unnao News: आज हरदोई की तरफ नहीं जा सकेंगे भारी वाहन वाहन

Mon, 04 Aug 2025 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles will not be able to go towards Hardoi today
-सावन का अंतिम सोमवार होने से सुनासीरनाथ मंदिर में भीड़ को देखते हुए की गई व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गंजमुरादाबाद। सावन के पवित्र माह के चौथे और अंतिम सोमवार पर हरदोई के मल्लावां स्थित प्रसिद्ध सुनासीरनाथ मंदिर श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भीड़ रहेगी। इससे देखते हुए रविवार 12 बजे से सोमवार शाम भीड़ खत्म होने तक भारी वाहनों को प्रवेश पर रोक लगाई है। पुलिस प्रशासन ने दो स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया है।
सावन में सोमवार को जिले से अधिक संख्या में भक्त हरदोई के मल्लावां स्थित प्रसिद्ध सुनासीरनाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। सावन का अंतिम सोमवार होने से कांवड़ियों के साथ भक्तों की भीड़ भी अधिक रहेगी, इसके लिए मल्लावां पुलिस ने गंजमुरादाबाद की सीमा पर स्थित पिकेट पर भारी वाहनों की इंट्री पर रोक लगाई है।
विज्ञापन

इस पिकेट पर भारी वाहन आने से हरदोई-उन्नाव मार्ग पर लंबा जाम लग जाता है। प्रशासन ने मरी कंपनी और रघुरामपुर की पुलिया के पास से रूट डायवर्ट किया है। वहीं लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा के पास, मरी कंपनी और नगर में पुलिस फोर्स तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांगरमऊ कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि सोमवार को तीन शिफ्टों में रूट डायवर्जन रहेगा। अगर ज्यादा भीड़ नहीं रहती तो वाहनों को बीच-बीच में निकाला जाता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed