{"_id":"65171a7a3dbc04761d053374","slug":"heavy-vehicles-will-not-be-able-to-go-to-lucknow-from-tomorrow-unnao-news-c-12-1-knp1020-422055-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कल से लखनऊ नहीं जा सकेंगे भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कल से लखनऊ नहीं जा सकेंगे भारी वाहन
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर एक महीने से रोजाना आठ से दस घंटे तक जाम लग रहा है। रात को लखनऊ में भारी वाहनों की नोएंट्री खत्म होते ही रात करीब 12 से सुबह छह-सात बजे तक जाम लगता है। 23 सितंबर को उन्नाव, लखनऊ, कानपुर, कानपुर देहात और रायबरेली के पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक में तय की गई कार्ययोजना को रविवार से अमल में लाया जाएगा।
निर्माणाधीन लखनऊ-कानपुर एलिवेटेड एक्सप्रेसवे में इन दिनों लखनऊ में कटी बगिया से बनी तक निर्माण कार्य चल रहा है। बीच सड़क पर काम होने और दोनों तरफ सिंगल लेन की सर्विस रोड होने से यातायात रेंगता है। इससे लखनऊ की तरफ जाने वाली लेन पर सोहरामऊ से कटी बगिया तक की करीब सात किमी दूरी तय करने में चार से पांच घंटे लगते हैं। लगातार जाम में रोजाना हजारों लोग परेशान होते हैं।
इस जाम में वीआईपी और एंबुलेंस भी फंसती हैं। बीते शनिवार को पांच जिलों के पुलिस अधिकारी और यातायात से जुड़े अधिकारियों ने उन्नाव पुलिस लाइन में बैठक करके इस जाम की समस्या से निपटने की कार्ययोजना तय की थी। तय हुआ था कि इटावा, औरैया की तरफ से आने वाले मालवाहक वाहनों को कानपुर देहात के सिकंदरा से डायवर्ट कर भोगनीपुर, घाटमपुर होते हुए फतेहपुर से लखनऊ की ओर भेजा जाएगा। हमीरपुर और महोबा की ओर से आने वाले वाहनों को भोगनीपुर से घाटमपुर की तरफ भेजा जाएगा। उन्नाव में गदनखेड़ा चौराहे से रायबरेली हाईवे से बिहार होते हुए लखनऊ और दही चौकी तिराहे से पुरवा, मौरावां, मोहनलागंज होते हुए लखनऊ भेजा जाएगा।
विज्ञापन
लखनऊ के संयुक्त पुलिस आयुक्त उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने तय किए गए ट्रैफिक प्लान को लागू करने के निर्देश दिए हैं। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा होने में तो करीब पांच महीने का समय लगेगा लेकिन जैसे ही मार्ग में यातायात अवरोध वाले काम पूरे हो जाएंगे ट्रैफिक डायवर्जन खत्म कर दिया जाएगा। लखनऊ में कंट्रोलरूम स्थापित किया जा रहा है। सभी जिलों के अधिकारी आपस में सूचनाओं का आदान-प्रदान कर ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था लागू करेंगे।
-झांसी व दिल्ली रूट से आने वाले भारी वाहनों को कानपुर देहात के भोगनीपुर से घाटमपुर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। यह वाहन चौडगरा, रायबरेली, बछरावां होते हुए मोहनलालगंज से लखनऊ जाएंगे।
- हमीपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को कानपुर नगर के घाटमपुर से, चौडगरा, रायबरेली, मोहनलालंगज होते हुए लखनऊ जा सकेंगे।
- झांसी की ओर से आने वाले भारी वाहनों को कानपुर के रामादेवी चौराहे से चौडगरा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा और मोहनलालगंज रूट से लखनऊ जाएंगे।
- कानपुर से उन्नाव की ओर आने वाले भारी वाहनों को दहीचौकी से डायवर्ट किया जाएगा। यह वाहन पुरवा, मौरावां, गुरुबक्शगंज, बछरावां और मोहनलालगंज होते हुए लखनऊ जाएंगे।
-दिल्ली व आगरा की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से लखनऊ भेजा जाएगा।