फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

Unnao News: बुखार से दो बच्चों की मौत, कई बीमार होने से प्रशासन अलर्ट

Sat, 17 Dec 2022 07:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
health
पुरवा। कस्बा के मोहल्ला दलीगढ़ी में बुखार से दो भाइयों की मौत के बाद डीएम अपूर्वा दुबे मृत बच्चों के घर पहुंचीं और परिजनों को
विज्ञापन

ढांढस बंधाया। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जांच में 57 बच्चों में बुखार के लक्षण मिलने पर टीके लगाए गए और विटामिन ए की दवा पिलाई गई। एक बच्चे की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुरवा कस्बा निवासी एहतियशाम (10) और चचेरे भाई कामिल (5) की बुखार के साथ दाने निकलने पर 13 दिसंबर को मौत होने और मृतक के भाई बहन समेत छह बच्चों के बीमार होने की खबर से जिला प्रशासन हरकत में आया। डीएम के निर्देश पर सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश स्वास्थ्य टीम के साथ सुबह ही मृतकों के घर पहुंच गए।
विज्ञापन

एएनएम कुसुम द्विवेदी और आशा से टीकाकरण की जानकारी ली। बताया कि 150 बच्चों की जांच कराई गई, वहीं 57 बच्चों में बुखार के लक्षण पाए गए। सभी का टीकाकरण किया गया। इस दौरान बच्चों में राहिना (7), असरा (5), नुमान (चार माह), निमरा (चार माह) और फैजान (12) को भी बुखार व दाने होने पर दवा दी गई। इनमें फैजान को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दोपहर करीब 12:30 बजे डीएम भी मौके पर पहुंचीं। घर-घर जांच के लिए सीएचसी से डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. शिल्पी, डॉ. विनीत प्रताप ङ्क्षसह और नेत्र सहायक उपासना द्विवेदी को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी रमेश यादव, ईओ केएन पाठक और एसीएमओ डॉ. जयराम सिंह ने मोहल्ले के 60 घरों का निरीक्षण किया। यहां कूलर के साथ बर्तन और टायर में पानी भरा मिलने पर उसे हटवाया। एंटी लार्वा का छिडक़ाव कराया। हिदायत दी कि अब दोबारा जलभराव नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed