फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

उन्नावः जिला अस्पताल के सीएमएस को डेंगू

Mon, 31 Oct 2022 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
health
जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती बुखार पीड़ित मरीज। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सुशील कुमार डेंगू की चपेट में आ गए हैं। एक माह में सात लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। अभी तक जिले में डेंगू के 71 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

सीएमएस लखनऊ में रहते हैं। बुखार आने के कारण वह दो दिन से अस्पताल नहीं आ रहे थे। लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जांच कराई गई थी। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में उन्हें डेंगू होने की पुष्टि हुई है। एक से 31 अक्तूबर तक डेंगू वार्ड में 100 बुखार पीड़ित मरीजों को भर्ती किया गया। इसमें 20 बुखार के गंभीर मरीजों के डेंगू जांच के लिए सैंपल लिए गए। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना बुखार के 100 से 150 मरीज आ रहे हैं। दोपहर दो बजे की ओपीडी के बाद इमरजेंसी वार्ड में बुखार पीड़ित मरीजों के आने क्रम बना रहता है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर एक में बने डेंगू वार्ड में मरीजों को भर्ती करने से परहेज किया जाता है। मरीजों को रेफर करने पर ज्यादा जोर रहता है। एक महीने में बुखार के 35 मरीज कानपुर रेफर किए गए। हकीकत यह है कि अस्पताल में बुखार के गंभीर मरीजों का कोई इलाज नहीं है। डेंगू मरीज को जरूरत पर प्लेटलेट्स चढ़ानी पड़ती है, लेकिन जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में यह सुविधा नहीं है। इसलिए मरीजों को भर्ती करने से परहेज किया जाता है। कानपुर के हैलट अस्पताल में रेफर कर दिए जाते हैं। प्रभारी सीएमएस डॉ. गोपीकृष्ण मिश्र ने बताया कि जो संसाधन हैं, उसी से बुखार के मरीजों का हर संभव इलाज का प्रयास चल रहा है। गंभीर मरीजों को रेफर करना मजबूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed