{"_id":"61e063c707014a4edb21702b","slug":"health-unnao-news-knp67516343","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा, छह पुलिसकर्मियों समेत 62 को कोरोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा, छह पुलिसकर्मियों समेत 62 को कोरोना
विज्ञापन
बुजुर्ग का कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को जिला सत्र न्यायालय में तैनात दरोगा, छह पुलिस कर्मियों और नौ बंदियों सहित 62 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में सक्रिय केसों की संख्या 246 पहुंच गई है। 13 संक्रमित ठीक हुए हैं।
न्यायालय सुरक्षा में तैनात दरोगा, न्यायालयों के तीन चतुर्थश्रेणी कर्मचारी, एसपी आवास के तीन सिपाही, फतेहपुर चौरासी पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के तीन सिपाही व जिला जेल के नौ बंदी संक्रमित पाए गए हैं। शहर के विभिन्न मोहल्लों में 12, शुक्लागंज में चार, मियागंज में दो, नवाबगंज में एक व पुरवा में चार संक्रमित मिले हैं। सिकंदरपुर सरोसी में दो, गंजमुरादाबाद में तीन, हिलौली में एक, औरास में दो, असोहा में एक व बीघापुर में चार लोग संक्रमित पाए गए हैं।
बिछिया में दो, फतेहपुर चौरासी में एक, सुमेरपुर में दो, सरस्वती मेडिकल कॉलेज कोविड अस्पताल का स्टॉफ व लखनऊ का युवक संक्रमित मिला है। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि मरीजों की ट्रैसिंग कर उनके लक्षण के हिसाब से कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। दूसरे जिलों व राज्यों से आने वालों को होम आइसोलेशन न देकर कोविड अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन
जिला सत्र न्यायालय में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिला जज हरवीर सिंह ने 48 घंटे के लिए न्यायालयों को पूरी तरह से बंद करा दिया है। इन दो दिनों में कोर्ट परिसर व न्यायालयों का सैनिटाइजेशन कराया जाएगा।