फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

टीका लगवाने के लिए भीड़, धक्कामुक्की

Tue, 10 Aug 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
health
पुरवा सीएचसी में वैक्सीनेशन के लिए लगी भीड़। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। दो दिन से बंद चल रहा टीकाकरण सोमवार को वैक्सीन मिलने के बाद शुरू हुआ तो बूथों पर भीड़ लग गई। टीका लगवाने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर लोगों में धक्कामुक्की होती रही। बीस केंद्रों पर 18 हजार 584 लोगों का टीकाकरण किया गया। पुरवा में वैक्सीन खत्म होने से पांच सौ लोगों को लौटना पड़ा। सफीपुर में टीकाकरण कराने इतने अधिक लोग पहुंच गए थे कि मेज लगाकर अंदर आने से रोका गया।
विज्ञापन

सोमवार को हुए टीकाकरण में जिला अस्पताल में टीकाकरण कराने वालों की संख्या 436 ही रही। इससे यहां अधिक दिक्कत नहीं हुई। अचलगंज में 1061, असोहा में 1090, औरास में 880 व बांगरमऊ में 1058 लोगों का टीकाकरण किया गया। बिछिया में 811, बीघापुर में 1055, फतेहपुर चौरासी में 880 व गंजमुरादाबाद में 1044 लोगों ने टीका लगवाया। हसनगंज में 1080, हिलौली में 1085, मियागंज में 1099 लोगों के वैक्सीन लगी। नवाबगंज में 1001 व पुरवा में 1100 लोगों को टीका लगा। सफीपुर में 673, शुक्लागंज में 662, सिकंदरपुर सरोसी में 1104 व सुमेरपुर में 880 लोगों को कोविशील्ड लगाई गई। वहीं सफीपुर में 1281, शुक्लागंज में 120 व जिला महिला अस्पताल में 184 लोगों को कोवैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

उन्नाव। कोविड टीकाकरण का प्रमाणपत्र अब व्हाट्सएप पर भी मिलेगा। टीका लगवाते वक्त दर्ज मोबाइल नंबर पर प्रमाण पत्र भेजा जाएगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने व्हाट्सएप नंबर 9013151515 भी जारी किया है। इस पर संदेश भेजकर टीकाकरण व कोरोना से जुड़ी अन्य जानकारी भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड टीकाकरण प्रभारी डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि कोविड से जुड़ी जानकारी के साथ टीकाकरण प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए सबसे पहले व्हाट्सएप नंबर 9013151515 को अपने पंजीकृत मोबाइल में मायजीओवी नाम से सेव करना होगा। बाद में इसी नंबर पर व्हाट्सएप संदेश भेजें। इसके बाद आठ विकल्प आएंगे। इनमें जो भी जानकारी चाहते हैं उस नंबर को दर्ज करें। रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी भेजा जाएगा। इसके बाद चाही गई जानकारी या कोविड टीका का प्रमाणपत्र आपके मोबाइल की स्क्रीन पर होगा। देश में कहीं यात्रा के दौरान, किसी होटल में ठहरने के लिए, विदेश यात्रा के दौरान प्रमाणपत्र की जरूरत पड़ सकती है। तबीयत खराब होने पर डॉक्टर भी कोविड से बचाव के दोनों टीके लगे होने की पुष्टि के लिए प्रमाणपत्र मांग सकते हैं। इसे डाउनलोड कर मोबाइल में सुरक्षित रखें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed