{"_id":"610976e18ebc3e88d6797e83","slug":"health-unnao-news-knp644109211","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी जाते देख 20 और एंबुलेंस चालक काम पर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी जाते देख 20 और एंबुलेंस चालक काम पर लौटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। हड़ताल पर गए एंबुलेंस चालकों व ईएमटी के खिलाफ सेवा प्रदाता कंपनी की ओर से बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू होते ही कर्मी काम पर लौटने लगे हैं। मंगलवार को 20 और कर्मी काम पर लौट आए। काम पर लौटने वालों की संख्या 120 हो गई है। सभी से भविष्य में हड़ताल न करने का शपथ पत्र भी भरवाया जा रहा है। उधर, पर्याप्त संख्या में पुराने चालक व ईएमटी काम पर आने से जननी सुरक्षा योजना के तहत प्रसव के बाद महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र से घर भेजने की सुविधा भी शुरू हो गई है।
एनएचएम समायोजन सहित छह सूत्री मांगों को लेकर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन करते आ रहे एंबुलेंस कर्मचारी सख्ती के बाद हड़ताल समाप्त कर धीरे धीरे काम पर वापस लौट रहे हैं। स्थिति यह है कि हड़ताल समाप्त कर चालक व ईएमटी मिलाकर 120 लोग काम पर वापस लौट आए हैं। बाकी चालक लखनऊ में धरने पर बैठे हैं। एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर विराट ने बताया कि इनमें चालकों की संख्या 56 है। अन्य ईएमटी शामिल हैं। एंबुलेंस चलाने के लिए नए चालक भी लखनऊ से भेजे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में जननी सुरक्षा योजना के तहत प्रसूताओं को वापस घर भेजने के लिए भी एंबुलेंस उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके लिए हेल्प डेस्क पर तैनात महिला कर्मियों की भी एंबुलेंस में ड्यूटी लगाई गई है।