फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

मरीज को खाली ऑक्सीजन सिलिंडर लगाने पर हंगामा

Mon, 28 Jun 2021 07:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
health
उन्नाव। सांस लेने में तकलीफ होने पर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती हुए मरीज को स्टॉफ ने खाली सिलिंडर लगा दिया। तीमारदार ने गैस न होने की शिकायत की तो दूसरा सिलिंडर लाकर लगाया। वह भी 15 मिनट तक चलने के बाद बंद हो गया। इलाज में लापरवाही देख परिजन हंगामा करने लगे। आधे घंटे के अंतराल में पांच ऑक्सीजन सिलिंडर बदले गए लेकिन मरीज को राहत नहीं मिली। तीमारदाराें ने सिलिंडर में ऑक्सीजन न होेने की शिकायत डीएम से की। इसके बाद स्टोर से निकालकर ऑक्सीजन सिलिंडर लगाया गया। तब तक उसकी हालत बिगड़ चुकी थी। बाद में डॉक्टर ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुरानी बाजार मोहल्ला निवासी मनीष अग्रवाल (32) को रविवार रात 11 बजे अचानक सांस लेेने में तकलीफ हुई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी आए। डॉ. गौरव अग्रवाल ने मरीज देखा और उसे भर्ती कर दिया। जरूरत होने पर वार्ड ब्वाय ने उसे ऑक्सीजन का खाली सिलिंडर लगा दिया। शिकायत पर दूसरा सिलिंडर लगाया। उसमें भी कुछ देर में ऑक्सीजन खत्म हो गई। हंगामा करने पर बाद में बारी-बारी से तीन और ऑक्सीजन सिलिंडर लगाए गए। पूरी न होने से सभी में ऑक्सीजन खत्म होती रही। परिजनों ने डीएम से शिकायत की। डीएम रवींद्र कुमार ने सीएमएस से मामले की जानकारी ली और ऑक्सीजन सिलिंडर उलपब्ध कराने को कहा। इसके बाद स्टोर से उसे भरा ऑक्सीजन सिलिंडर दिया गया। तब तक मरीज की हालत बिगड़ चुकी थी।
विज्ञापन

खाली सिलिंडर दिए जाने का आरोप गलत है। ऑक्सीजन सिलिंडर पार्याप्त मात्रा में हैं। मरीज को जरूरत के मुताबिक ऑक्सीजन दी जा रही थी। इसके बावजूद तीमारदारों ने हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. बीबी भट्ट, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed