फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

कोरोना काल में घट गया बच्चों का टीकाकरण

Fri, 28 May 2021 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
health
उन्नाव। कोरोना काल में बच्चों को अन्य बीमारियों से बचाने के लिए होने वाला टीकाकरण प्रभावित हुआ है। हालांकि कोरोना काल में भी स्वास्थ्य विभाग बच्चों को टीका लगवाने की सुविधा दे रहा है, लेकिन परिजन इसमें रुचि नहीं ले रहे हैं। इस समय तीसरी लहर में बच्चों के कोरोना से प्रभावित होने के बंदोबस्त पर जोर दिया जा रहा है। इसके साथ ही बच्चों को अन्य बीमारियों से बचाने के लिए टीके लगवाना भी जरूरी है।
विज्ञापन

जन्म के बाद डेढ़ साल तक बच्चों को संक्रामक रोगों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग हेपेटाइटिस बी, बीसीजी, पोलियो, डीपीटी व टीबी का टीका लगाता है। यह टीके जिला महिला अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्रों व एएनएम सेंटरों पर लगाए जाते हैं। साल 2019 में अन्य वर्ष की अपेक्षा अधिक बच्चों का टीकाकरण हुआ था। उसके बाद कोरोना आ गया और टीकाकरण की गति धीमी होती गई। हालांकि अभी भी जिले में बुधवार और शनिवार को एएनएम सेंटर पर टीकाकरण चल रहा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत गाइडलाइन तय की गई है। उसके मुताबिक बीसीजी और ओपीवी नवजात को जन्म के तुरंत बाद दिया जाना चाहिए। जन्म के 24 घंटे के अंदर हेपेटाइटिस बी का बर्थ डोज दिया जाता है। एक साल की उम्र के पहले ओपीवी की तीन खुराक, रोटावायरस की तीन खुराक, पेंटावेलेंट की तीन खुराक, आंशिक आईपीसी की तीन खुराक (जहां ये लागू होती है), मीजल्स और एमआर वैक्सीन की पहली खुराक और जेई (जापानीज बुखार) की पहली खुराक (जहां ये लागू हो) अनिवार्य रूप से दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed