फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

जल शक्ति मंत्री का दावा, ऑक्सीजन की कमी नहीं

Wed, 12 May 2021 07:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
health
उन्नाव। जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने कोविड कंट्रोल रूम में कॉल संबंधित रजिस्टर देखा। उन्होंने कहा कि वह होम आइसोलेट मरीज को फोन करें। प्रत्येक मरीज से एक से डेढ़ मिनट तक बात कर उनकी हालत की जानकारी करें। उन्हें कोविड दवाओं की जानकारी दें। पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने दावा किया कि जिले में कोरोना केसों में गिरावट आई है। ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन उपलब्ध है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम में पहुंचे मंत्री ने कहा कि कमांड कंट्रोल सेंटर में आने वाली प्रत्येक कॉल अटेंड की जाए और उसका निस्तारण करें। होम आइसोलेटेड मरीज से संपर्क कर इलाज की उचित सलाह दें। सैनिटाइजेशन, सफाई व दवा का रिकॉर्ड भी कंट्रोल रूम में होना चाहिए। इसके बाद विकास भवन सभागार में हुई बैठक में उन्होंने निगरानी समितियों व ग्रामीण, शहरी क्षेत्रों में सर्विलांस कार्य, हॉटस्पॉट कंटेंटमेंट जोन चिह्नित करने की जानकारी ली। मंत्री को बताया गया कि चिकित्सकों की टीम द्वारा टेली काउंसिलिंग के माध्यम से भी मरीजों को परामर्श दिया जा रहा है। होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों की चिकित्सकों द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट चंदन पटेल से ऑक्सीजन की व्यवस्था जानी। मंत्री ने इमरजेंसी के लिए और अधिक संख्या में एंबुलेंस तैयार रखने को कहा। निर्देश दिए कि कर्फ्यू का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए। हर व्यक्ति मास्क लगाए। अनावश्यक कोई बाहर न घूमे। इस दौरान डीएम रवींद्र कुमार, एसपी आनंद कुलकर्णी, सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका, सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed