{"_id":"6092cf5d8ebc3ed20342d295","slug":"health-unnao-news-knp6269155163","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम आइसोलेट मरीजों को पहुंचा रहे खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम आइसोलेट मरीजों को पहुंचा रहे खाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। संक्रमण के खतरे से बचाव करते हुए शहर के कुछ युवा जरूरतमंद होम आइसोलेट लोगों को दो समय का खाना और दवा पहुंचा रहे हैं। इन होम आइसोलेट लोगों से अपनों तक ने दूरियां बना ली हैं।
गांधी नगर में एक परिवार के चार लोग संक्रमित हो गए। संक्रमितों में घर की रसोई संभालने वाली महिला भी शामिल है। इस कारण परिवार के सामने पेट भरने की समस्या खड़ी हो गई। दो दिन तो किसी तरह रिश्तेदारों ने उन्हें खाना भेजा। फिर उन्होंने भी संक्रमण के खतरे को देखते हुए दूरियां बना ली। ऐसे में इस परिवार का हाथ जय आनंदेश्वर संस्था के युवाओं ने थामा। संस्था के विनयदीप सिंह, नवीन मीरा, अमित शुक्ला, विशाल सिंह, आकाश अवस्थी, अतुल सिंह, प्रांजुल अग्निहोत्री और सुहैल ने गांधी नगर में होम आइसोलेट परिवार के अलावा ऐसे अन्य लोगों की मदद का संकल्प लिया। यह लोग ऐसे जरूरतमंद परिवारों को दो समय के भोजन और दवा की व्यवस्था कर रहे हैं। संस्था से जुड़े युवा खुद खाना पकाते हैं। फिर पैकिंग कर होम आइसोलेट परिवारों तक रोजाना पहुंचाते हैं।
युवाओं की इस टीम ने मौजूदा समय में 15-20 होम आइसोलेट लोगों का जिम्मा उठा रखा है। दो समय के भोजन से लेकर दवा तक उन्हें मुहैया करा रहे हैं। युवाओं ने दो टीमें बनाई हैं। एक टीम सुबह व शाम के नाश्ते का प्रबंध करती है। नाश्ता भी डॉक्टरों की सलाह के हिसाब से बनाकर पहुंचाया जाता है। दूसरी टीम खाना पहुंचाती है।
विज्ञापन
-