फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

सांसद ने मुख्यमंत्री को बताई स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली

Tue, 04 May 2021 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
health
उन्नाव। सांसद साक्षी महाराज ने मुख्यमंत्री को जिले में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं का हाल बताया। सांसद की मांग पर मुख्यमंत्री ने जिले को जरूरत के अनुसार ऑक्सीजन, अस्पतालों और ट्रामा सेंटर के लिए उपकरण उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार दोपहर जनप्रतिनिधियों से बात करने का समय तय किया था। इस पर उन्होंने फोन कर जिले में कोरोना मरीजों के इलाज में आ रही दिक्कतों और सीमित संसाधनों के सहारे टिकी स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत बताई। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि मौरावां और ऊंचगांव में दो सरकारी अस्पतालों की बिल्डिंग बनी पड़ी है। जिला प्रशासन ने इनमें कोविड अस्पताल शुरू करने के प्रयास शुरू किए थे लेकिन उपकरणों और ऑक्सीजन की कमी के कारण ऐसा नहीं हो सका। जिले को जरूरत के मुताबिक ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है। सांसद की शिकायत के बाद अपर मुख्य सचिव ने डीएम रवींद्र कुमार को फोन कर चिकित्सा संबंधी जरूरतों की जानकारी ली। डीएम ने बताया कि प्रतिदिन 300 ऑक्सीजन सिलिंडर अस्पतालों और ट्रामा सेंटर के लिए चिकित्सा उपकरणों की रिपोर्ट शासन को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed