फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

बुखार से पीड़ित पांच लोगों की मौत

Tue, 04 May 2021 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
health
उन्नाव। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती बुखार पीड़ित पांच मरीजों की मौत हो गई। 17 घंटे के अंतराल में सभी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती आसीवन निवासी नागेश (25), गांधीनगर के विमल गुप्ता (50), रायबरेली जिले के भोजपुर निवासी अशोक सिंह (50), पाटन तहसील के चिलौली के रामआसरे (45) व करोवन के शिवपाल (85) को बुखार आने पर भर्ती कराया गया था। इनमें कई मरीजों का ऑक्सीजन का स्तर भी कम था। सोमवार रात 9 बजे से मंगलवार दोपहर 2 बजे तक इन सभी ने दम तोड़ दिया। जिले में बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल के साथ सीएचसी व पीएचसी में भी 10 से 12 मरीज रोजाना आ रहे हैं। काफी मरीज निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। प्रभारी सीएमएस डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव से संक्रामक रोगों के मरीज बढ़े हैं। समय पर सही इलाज न कराने से हालत बिगड़ जाती है। इसके बाद जिला अस्पताल, सीएचसी या पीएचसी में लाया जाता है। तबीयत बिगड़ते ही रोगी डॉक्टर से परामर्श लेकर दवाएं लें। कोरोना को देखते हुए एहतियात बरतें।

कोरोना से जिले में महिला की मौत हो गई। जिला कुष्ठ रोग अधिकारी और दो स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी सहित 128 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
मौरावां के पट्टी ताला निवासी किरन त्रिपाठी (40) को 3 मई को सरस्वती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। संक्रमितों मेें नवाबगंज सीएचसी प्रभारी, फतेहपुर चौरासी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी व जिला कुष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। सिकंदरपुर कर्ण में सात, नवाबगंज में 10, पुरवा में दो, सफीपुर में एक, मियागंज में सात, असोहा में दो, सिकंदरपुर सरोसी में 11, बीघापुर में एक, औरास में दो, सुमेरपुर में चार, हिलौली में छह, बांगरमऊ में आठ, बिछिया में दो, फतेहपुर चौरासी में एक, शहर के अलग-अलग मोहल्लों में 50, शुक्लागंज में 10 व अन्य लैब से जांच कराने वालों में दो लोग शामिल हैं। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि पिछले चौबीस घंटे में 87 कोरोना संक्रमितों की हालत में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed