{"_id":"608d92868ebc3ec19702860c","slug":"health-unnao-news-knp6262893177","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से कोटेदार सहित चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से कोटेदार सहित चार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव/औरास। बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर कोटेदार सहित चार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान सभी ने दम तोड़ दिया।
गांव नंदौली निवासी कोटेदार कृष्ण कुमार शुक्ला (47) को शुक्रवार सुबह सांस लेने में तकलीफ होने पर परिजन उन्हें लखनऊ के मलिहाबाद ले गए। एंटीजन जांच में उनमें कोरोना के लक्षण मिले। परिजनों ने औरास स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उनकी मौत हो गई। गांव में दस दिन में यह पांचवीं मौत है। औरास स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य टीम भेजी जाएगी। संक्रमित का इलाज कराया जाएगा।
एबीनगर निवासी राजेश्वरी (70) को सांस लेने में तकलीफ होने पर परिजन शुक्रवार रात जिला अस्पताल लाए। यहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मोतीनगर के रामगणेश तिवारी (55) को दो दिन से बुखार आ रहा था। सांस लेने में परेशानी होने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे। रास्ते में मौत हो गई। सदर तहसील के गांव राजेपुर पतारी निवासी राजेंद्र प्रसाद (58) को बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर परिजन जिला अस्पताल लाए थे। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।