फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health camp

20 नेत्ररोगियों को ऑपरेशन की सलाह

Mon, 18 Oct 2021 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
health camp
स्वास्थ्य शिविर में पर्चा बनवाने के लिए लगी मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : UNNAO
चकलवंशी। मियागंज विकासखंड के सरौंहा में अमर उजाला फाउंडेशन, युगभारती, उजाला सिग्नस कुलवंती हॉस्पिटल व फार्चून हॉस्पिटल ने संयुक्त रूप से स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया। मेले में मरीजों को निशुल्क जांच के साथ दवाएं दी गईं। वायरल बुखार, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज व नेत्र रोग से पीड़ित मरीजों को जांच के बाद दवाएं दी गईं।
विज्ञापन

मेले में सरौंहा व आसपास के गांव के 300 मरीजों ने पंजीकरण कराया। इसमें 20 नेत्र रोगियों को चिह्नित किया गया। इनका निशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। सरौंहा स्थित आंवला बाग में रविवार सुबह 10 बजे से मेले की शुरुआत हुई। इसमें नाक, कान व गले के डॉ. मधुकर वशिष्ठ, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मलय, सर्जन डॉ. नरेंद्र अग्रवाल, बच्चों के डॉ. प्रवीण सारस्वत, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आरती कटियार, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेंद्र सिंह, न्यूरो के डॉ. अभिनव कुशवाहा के साथ डॉ. अमित गुप्ता, डॉ. वैभव सचान व डॉ. दिनेश ने मरीजों की जांच कर दवा दी
विज्ञापन

। उजाला सिग्नस कुलवंती हास्पिटल के डॉ. एसके निगम ने 40 मरीजों की जांच की। फार्चून हॉस्पिटल के डॉ. यतींद्र वर्मा ने 70 मरीजों की जांच की। बताया कि क्षेत्र में अधिकांश त्वचा रोगी मिले हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मलय ने आंख से पीड़ित 100 मरीजों की जांच की। इसमें 20 मरीजों को ऑपरेशन की सलाह दी गई। इस दौरान युगभारती संस्था के आयोजक ओमशंकर, महामंत्री मोहनकृष्ण, अभय गुप्ता, मनीषकृष्ण, प्रवीण अग्रवाल, विभाष, प्रदीप बाजपेई, उमेश शुक्ल, अक्षय, अरविंद तिवारी, शैलेंद्र पांडेय, विरेंद्र त्रिपाठी, अजय खन्ना सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed