फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   hanging,crime news,unnao

घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Sat, 23 Apr 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
hanging,crime news,unnao
पीतांबर नगर में युवक के फांसी लगाने की घटना में जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के पीतांबर नगर में युवक का शव उसके घर में ही फंदे से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच क रही है।
विज्ञापन

पीतांबर नगर निवासी रोहित (27) का शव शुक्रवार को घर के अंदर कमरे की छत पर लगे हुक से साड़ी के सहारे फंदे पर लटका मिला। मां लक्ष्मी ने बताया कि रोहित की शादी 21 मई 2021 को कांशीराम कालोनी की रहने वाली प्रियंका से हुई थी। बेटा शादी के बाद से अक्सर ससुराल में ही रहता था। इधर काफी दिनों से यहां रह रहा था। 20 अप्रैल को बहू प्रियंका मायके में किसी शादी में शामिल होने गई थी। वहां से बेटा ही अकेला लौटा था।

लक्ष्मी ने बताया कि इकलौते बेटे के गुस्सैल स्वभाव के चलते वह कृष्णानगर में रहने वाली बेटी अंजली के साथ रहती है। गुरुवार शाम रोहित नशे की हालत में वहां पहुंचा था। उसने अपने हाथ पर किसी नुकीली चीज से बहू का नाम भी लिखा था। शुक्रवार की सुबह उसके फांसी लगाने की जानकारी मिली। मामले की सूचना पर पहुंचे किला चौकी प्रभारी भगत सिंह ने घटनास्थल पर जांच की। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने तहरीर व पोस्टमार्टम के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed