{"_id":"dff0180a60c0b2755010dbd2759a6338","slug":"hanged-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के 18 दिन पहले लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के 18 दिन पहले लगा ली फांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 05 Apr 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
औरास। जिला पंचायत सदस्य के बेटे ने शादी के 18 दिन पहले फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक युवक डिप्रेशन से परेशान था उसका इलाज भी चल रहा था।
विज्ञापन
औरास थानाक्षेत्र के इनायतपुर बर्रा गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य महेंद्र प्रताप के बेटे शैलेंद्र प्रताप (22) का 16 तारीख को तिलक और 22 को शादी होनी थी। शुक्रवार शाम को शैलेंद्र रिश्तेदारों को कार्ड बांटकर लौटा था।
विज्ञापन
शनिवार सुबह करीब आठ बजे शैलेंद्र का छोटा भाई मोबाइल का चार्जर लेने के लिए उसके कमरे में जाने लगा तो दरवाजा भीतर से बंद मिला। दस्तक देने पर भी दरवाजा न खोलने पर परिजनों ने खिड़की से कमरे के भीतर देखा तो शव फांसी पर लटक रहा था।
विज्ञापन
आनन-फानन दरवाजा की कुंडी तोड़कर भीतर पहुंचने परिवार के लोगों ने शैलेंद्र को नीचे उतारा मगर तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के पिता के मुताबिक शैलेंद्र काफी दिनों से डिप्रेशन का शिकार था। उसका लखनऊ में इलाज चल रहा था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है।