फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   hadsa,crime news,unnao

खड़े ट्रक से भिड़ा ट्राला, आग लगी

Fri, 08 Apr 2022 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
hadsa,crime news,unnao
दहीचौकी के पास हादसे के बाद जलकर क्षतिग्रस्त हुआ ट्रक। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव/सोनिक। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दही चौकी के पास ट्राला सड़क पर खड़े ट्रक से भिड़ गया। हादसे में ट्राला में आग लग गई और केबिन में फंसा चालक झुलस गया। तड़के तीन बजे हुए हादसे के बाद लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया। इससे दही चौकी से लेकर आजाद मार्ग चौराहे तक करीब 10 किमी लंबा जाम लग गया। हाल ये रहा कि दोपहर 12 बजे तक लोग जाम में फंसे रहे। नौ घंटे तक हाईवे पर यातायात रेंगता रहा।
विज्ञापन

तमिलनाडु के जिला सेलम निवासी ट्राला चालक वेंकटरमन टाटा कंपनी का माल लादकर तमिलनाडु से लखनऊ जा रहा था। शुक्रवार सुबह तीन बजे लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दही थाना क्षेत्र के कुमेदान खेड़ा के पास सड़क पर खड़े मौरंग लदे ट्रक में ट्राला भिड़ गया। तेज टक्कर लगने से ट्राला में आग लग गई। वेंकटरमन उसमें फंस गया। पुलिस ने किसी तरह चालक को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा और अग्निशमन केंद्र को सूचना दी। दो घंटे बाद दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। इस दौरान लखनऊ जाने वाली लेन पर यातायात रोकने से जाम लग गया। मौरंग लदे ट्रक का चालक और क्लीनर ट्रक छोड़कर भाग गए। जला हुआ ट्राला बीच सड़क पर होने से 10 किमी लंबा जाम लग गया। एनएचएआई की रेस्क्यू टीम और पुलिस ने क्रेन को बुलवाया। वजनी लोहे के एंगल लदे होने से ट्राला हटाने के लिए दो क्रेनें और बुलानी पड़ीं। तीन थानों की पुलिस कई घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 12 बजे यातायात सुचारु करा सकी। यातायात प्रभारी अरविंद पांडेय ने बताया कि वाहन धीमी गति से निकाले जाते रहे।
विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दही चौकी के पास हादसे में ट्राला के जलने से लगे 10 किमी लंबे जाम में फंसे लोगों ने इधर-उधर से निकलने का प्रयास किया तो स्थिति और बिगड़ गई। घंटो जाम में फंसे वाहन चालक सर्विस लेन से निकले तो कई लोग फंस गए। लोग धक्का लगाकर कार व अन्य वाहनों को निकलवाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश भी सुबह 10 बजे जाम में फंस गए। सूचना मिलते ही प्रशासन के पसीने छूट गए। यातायात पुलिस ने आननफानन मौके पर पहुंचकर उनके वाहन को निकाला।

यातायात पुलिस आजाद मार्ग चौराहे पर रायबरेली मार्ग से आने-जाने वाले वाहनों को रोककर यातायात सामान्य करने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान करीब 11 बजे चौराहा पार कर रहे बाइक सवार मुर्तजा नगर निवासी सत्ती व उसके दामाद विजय को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में सत्ती को चोट लग गई। यातायात प्रभारी अरविंद पांडेय ने जीप चालक की मदद से बुजुर्ग को गोद में उठाया और अपनी जीप से अस्पताल ले जाकर इलाज कराया।

हाइवे पर लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन पर लगा जाम। संवाद

हाइवे पर लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन पर लगा जाम। संवाद- फोटो : UNNAO

कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन पर लगा जाम। संवाद

कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन पर लगा जाम। संवाद- फोटो : UNNAO

जाम के दौरान दहीचौकी पुल की सर्विस लेन में धक्का लगाकर कार निकालते लोग। संवाद

जाम के दौरान दहीचौकी पुल की सर्विस लेन में धक्का लगाकर कार निकालते लोग। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed