फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Gutka illegal factory caught

अवैध गुटखा फैक्ट्री पकड़ी

Thu, 17 Sep 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Thu, 17 Sep 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
Gutka illegal factory caught

कोतवाली क्षेत्र के इटायल गांव के पास एक खेत में बने

विज्ञापन
ट्यूबवेल में चल रही अवैध गुटखा फैक्ट्री में पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने मौके से गुटखा बनाने की मशीन, कच्चा माल, बने और अध बने गुटखे समेत दो लोगों को पकड़ लिया। कोतवाली के एसआई ने गुटखा बनाने वाले दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


मंगलवार रात करीब आठ बजे कोतवाली के एसआई सुनील सिंह ने हमराही सत्यवीर जादौन के साथ इटायल गांव के बाहर मोक्षधाम के पास मानसिंह राजपूत पुत्र कालीचरन के खेत में बने ट्यूबवेल में चल रही अवैध गुटखा बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारा। मौके पर गुटखा बना रहे आकाश व पप्पू निवासीगण उरई जनपद जालौन को पुलिस ने पकड़ लिया।

पुलिस ने फैक्ट्री में गुटखा बनाने की मशीन, बड़ी तादाद में कच्चा माल और पैकिंग युक्त गुटखा के पाउच बरामद किए। इसके बाद एसडीएम राजेश कुमार को इसकी जानकारी दी गई। एसडीएम ने तत्काल तहसीलदार परशुराम को भेजा। पुलिस ने बरामद मशीन और गुटखा का सामान कोतवाली में रखवा दिया है।

कोतवाली के एसआई सुनील सिंह ने गुटखा फैक्ट्री के संचालक मुल्लू गुप्ता निवासी उरई स्टैंड बुधौलियाना राठ, खेत मालिक मानसिंह निवासी इटायल तथा दोनों कारीगर आकाश व पप्पू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed