फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Girl's dead body found hanging

Unnao: फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, पुलिस बोली- पोस्टमार्टम में हैंगिंग से मौत की पुष्टि, जांच शुरू

Sat, 22 Apr 2023 11:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 22 Apr 2023 11:51 AM IST
सार

थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।

विज्ञापन
Girl's dead body found hanging
फांसी का फंदा - फोटो : फांसी का फंदा

विस्तार

उन्नाव जिले के दही थाना क्षेत्र में किशोरी का शव उसके ही घर में फंदे से लटका मिला। वह घर में अकेली थी, परिजन खेत में भूसा उठाने गए थे। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी (हैंगिंग) की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन

गांव मैता निवासी रेवती परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खेत में शुक्रवार सुबह भूसा उठाने गए थे। घर में बेटी पिंकी (17) अकेली थी। जब वह खेत से लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखा तो शव फंदे से लटक रहा था। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोहे का दरवाजा खोलकर शव को फंदे से उतरवाया। बेटी की मौत से मां मूला देवी, भाई पंकज और रिंकी बेहाल हैं। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed