फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   gandhi jayanti

पूरे जिले में मनाई गई गांधी व शास्त्री जयंती

Sat, 03 Oct 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 03 Oct 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
gandhi jayanti

उन्नाव। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इसमें एक ओर जहां विद्यालयों में प्रतियोगिताएं हुईं, वहीं स्टेडियम में खिलाड़ियों ने खेलकूद कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। इसके अलावा जिले भर के सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों व संस्थाओं में भी कार्यक्रम हुए। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी, न्यायालय सभागार में जिला जज व अन्य कार्यालयों में संबंधित अधिकारियों ने बापू के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने की सलाह दी।

विज्ञापन


 कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि हमें महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलने के बाद ही आजादी नसीब हुई थी। अधिकारियों और कर्मचारियों को कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन


वहीं, दीवानी न्यायालय के सभागार में उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ की ओर से आयोजित सेमिनार में जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उन्नाव तूफानी प्रसाद ने गांधी जी व शास्त्री जी को सिर्फ व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार करने का रूप बताया। संचालन अपर सिविल जज/नोडल अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर जिला जज विनय कुमार सिंह ने दीवानी प्रक्रिया संहिता की धाराओं के नियम व आदेशों पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर अधिवक्ता रश्मिमोहन अग्निहोत्री, हरीश अवस्थी, पूर्व बार अध्यक्ष सतीश कुमार शुक्ला, अध्यक्ष बार एसोसिएशन ज्ञान प्रकाश सिंह, महामंत्री दीप नारायण त्रिवेदी ने विचार व्यक्त किए।


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/सिविल जज अमृता शुक्ला ने राष्ट्रीय कानूनी साक्षरता मिशन के तहत घरेलू हिंसा एवं महिला संरक्षण अधिनियम 2005 के अधीन व्यथित महिलाओं को उनके अधिकारों के विषय में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का समापन गांधी जी के भजन रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम के साथ किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed