फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Full time students are running online classes

फुल टाइम छात्रों की चल रही हैं ऑनलाइन कक्षाएं

Tue, 21 Apr 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Full time students are running online classes
हसनगंज। मोहान कस्बे में संचालित आरके मांटेसरी हाईस्कूल में छात्रों की ऑनलाइन कक्षाएं फुल टाइम चलाई जा रही हैं। लॉकडाउन के चलते अभिभावकों के घर पर रुकने से छात्रों को फोन भी उपलब्ध हो जाते हैं। इससे उन्हें पढ़ाई में दिक्कत नहीं आ रही है और उसका कोर्स भी पूरा हो रहा है।
विज्ञापन

आरके मांटेसरी हाईस्कूल में कक्षा 6 से 9 तक के छात्रों की सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक रोजाना ऑनलाइन कक्षाएं चलाई जा रही हैं। अलग-अलग विषयों के शिक्षकों ने छात्रों के अभिभावकों के मोबाइल नंबरों को जोड़कर व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। एक शिक्षक जैसे कक्षा में आधे घंटे का समय देता था वैसे ही वह ऑनलाइन भी छात्रों को उतना ही समय देकर पढ़ाते हैं। रोजाना छात्रों को होमवर्क दिया जा रहा है और दूसरे दिन उसका अवलोकन किया जाता है। अभिभावक भी ऑनलाइन पढ़ाई में छात्रों का सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्कूल की शिक्षिकाओं में निक्की सिंह, वैशाली सिंह, संतोष सिंह व सौरभ शुक्ला ने बताया कि पहले की तरह सुबह 8 बजे से पढ़ाई शुरू करा दी जाती है। विषयवार शिक्षक आते हैं और ग्रुप पर अपने विषय को पढ़ा रहे हैं। व्हाट्सएप ग्रुप पर हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, विषयों को पढ़ाया जा रहा है। साथ ही होमवर्क भी दिया जा रहा है। बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करते हैं और प्रश्नों का उत्तर हल कर ग्रुप पर डाल रहे हैं। स्कूल प्रबंधक विनोद मौर्य ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई से लॉकडाउन में छात्र व शिक्षक दोनों का समय कट रहा है और पढ़ाई भी बाधित नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed