फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   First round of Taraweeh completed in Shahi Jama Masjid

Unnao News: शाही जामा मस्जिद में तरावीह का पहला दौर मुकम्मल

Fri, 22 Mar 2024 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
First round of Taraweeh completed in Shahi Jama Masjid
उन्नाव। शहर की शाही जामा मस्जिद किला में बुधवार रात इमाम हाफिज शफीक खान ने तरावीह की नमाज में कुरान पाक का पहला दौर मुकम्मल किया। इस दौरान फातिहा के साथ मुल्क में अमन चैन की दुआ भी की गई।
विज्ञापन

इमाम हाफिज शफीक खान ने कहा कि रमजान का माह सारे महीनों का सरदार है। इस मुबारक महीने में ही कुरआन पाक नाजिल हुआ, इसलिए इस्लाम में इस महीने की बड़ी फजीलते हैं। माह-ए-रमज़ान और नमाज-ए-तरावीह की अहमियत पर रोशनी डालते हुए कहा कि अल्लाह ने रमजान में अपने बंदों के लिए काफी इनामात से नवाजता है। हालांकि बंदा भी ऐसा होना चाहिए जो अल्लाह के हुक्म की फरमाबरदारी करें। यह महीना मोमिनों के लिए अल्लाह का सबसे कीमती तोहफा है।
विज्ञापन

इस दौरान नमाजियों ने इमाम हाफिज शफीक खान से गले मिलते हुए फूल माला पहनाई। तरावीह की नमाज के बाद सभी रोजेदारों ने अपने गुनाहों से माफी मांगी। इस मौके पर निगार आलम, ज़ियाउद्दीन सिद्दीकी, तारिक शाह, आरिफ शाह, अदील शाह, मुबसशिर शाह, शारिब शाह, काशिफ शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------

रमजानुल मुबारक माह में की जाती हैं तीन इबादतें
गंजमुरादाबाद। मोहल्ला अंसार मैदान स्थित मस्जिद बिलाल में हाफिज मो. उज़ैर ने तरावीह में कुरान को 10 दिनों में पूरा किया। मदरसा अरबिया मिफ्ताह उलूम के उस्ताद मुफ्ती मुहम्मद जुनैद कासमी ने बयान करते हुए कहा कि रमजानुल मुबारक में ही अल्लाह ने कुरान को उतारा। उन्होंने कहा कि तरावीह में की गई तिलावत का असर पूरे साल रहता है। कुरान को अच्छे से याद करें। अरबी मदरसा मिफ्ता उलूम के शिक्षक मौलाना सुफियान मजाहिरी ने भी अपने विचार रखे। हाफिज मुहम्मद तौकीर, मुहम्मद फुरकान, मोहम्मद राशिद, मुहम्मद तौहीद, हाफिज अब्दुल मोईद, मुहम्मद तौसीफ, मुहम्मद अरशद, मुहम्मद जीशान आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed