{"_id":"6830ba970882648c840c863e","slug":"fire-in-five-shops-at-soldier-board-crossing-unnao-news-c-213-1-hra1006-131740-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सोल्जर बोर्ड चौराहा पर पांच दुकानों में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सोल्जर बोर्ड चौराहा पर पांच दुकानों में आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सोल्जर बोर्ड चौराहा स्थित सैनिक मार्केट में बृहस्पतिवार की देर रात आग लग गई। आग से पांच दुकानों का तीन लाख रुपये का सामान जल गया। राहगीरों ने आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग के साथ दुकानदारों को सूचना दी।
सैनिक मार्केट के पास बिजली का खंभा लगा है। मार्केट के दुकानदारों के बिजली कनेक्शन इसी पोल से हैं। बृहस्पतिवार की देर रात हवा चलने से तारों से चिंगारी निकली। चिंगारी से दुकानों के बाहर पड़े पुराने टायरों में आग लग गई। धीरे-धीरे आग दुकानों के अंदर पहुंच गई। वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने आग को देखते हुए फायर टेंडर को सूचना दी। चौहान थोक निवासी दीक्षित टायर्स के मालिक अनुज दीक्षित को फोन लगाकर सूचना दी गई। सूचना पर अन्य दुकानदार भी आ गए । फायर टेंडर की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
इनसेट
आग से पांच दुकानदारों का यह सामान जला
टायर विक्रेता अनुज दीक्षित ने बताया एक लाख रुपये के पुराने व नए टायर जल गए। दूसरी दुकान के मालिक हेमंत पाठक के 80 हजार के नए व पुराने टायर जल गए। दुकान पर रखा कंप्यूटर व 50 हजार के हेलमेट जल गए। हेलमेट विक्रेता ने बताया 40 हजार के हेलमेट जल गए। किराना की दुकान चलाने वाले अजय सिंह ने बताया 40 हजार का सामान जल गया है। सभी दुकानदारों ने शुक्रवार को जले सामान का हिसाब लगाया।