{"_id":"645d3c7382e205571301c10b","slug":"fire-broke-out-in-a-bus-carrying-wedding-guests-chaos-unnao-news-c-12-1-228356-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बरातियों को लेकर जा रही बस में लगी आग, अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बरातियों को लेकर जा रही बस में लगी आग, अफरातफरी
Fri, 12 May 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Fri, 12 May 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बरातियों को लेकर जा रही बस के पिछले हिस्से में आग लग गई। चालक ने तत्काल बस रोक सवारियों को बाहर निकाला। पुलिस ने दमकल की मदद से आग पर काबू पाया। आग से किसी बराती को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
हरदोई जिले के मल्लावां निवासी रमेश कुमार के बेटे की बरात बुधवार को कानपुर गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे बस 35 बरातियों को लेकर मल्लावां जा रही थी। सदर कोतवाली के आदर्श नगर मोहल्ले के पास बस के पीछे के पहिये में आग लग गई। बस के पिछले हिस्से में आग और धुआं भरा देख बरातियों में चीख पुकार मची तो चालक फैय्याज ने बस रोकी। घबराए बराती बस से उतरे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
अस्पताल चौकी इंचार्ज प्रवीण पुंज ने दमकल की मदद से आग बुझवाई। बाद में चालक ने मालिक को सूचना देकर दूसरी बस की व्यवस्था कराई और बरातियों को गंतव्य के लिए रवाना किया। चालक ने बताया कि पहिये का बेयरिंग टूटने से आग लगी। कोई हताहत नहीं हुआ है।