फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Fire breaks out in scrap warehouse due to short circuit, loss worth lakhs

Unnao News: शार्ट सर्किट से कबाड़ गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

Thu, 28 Dec 2023 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in scrap warehouse due to short circuit, loss worth lakhs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अचलगंज। बदरका में प्लास्टिक के दो कबाड़ गोदामों में शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बदरका आजाद स्मारक के पास सुपासी जाने वाली सड़क के किनारे कानपुर के श्यामनगर निवासी नसरतअली और कोयलानगर के इसरार की एनए इंटरप्राइजेज और अलसबा ट्रेडर्स नाम से प्लास्टिक कबाड़ के गोदाम हैं। बुधवार रात करीब 12 बजे अचानक अलसबा ट्रेडर्स में जमा प्लास्टिक के कबाड़ में शार्ट सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन

मौजूद कर्मचारियों ने पहले तो अपने प्रयासों से आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन ज्वलनशील सामान होने के कारण आग भडक़ गई और देखते ही देखते बगल के एनए इंटरप्राइजेज तक पहुंच गई। सूचना पर पीआरवी और पास ही स्थित बदरका चौकी इंचार्ज रवि मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आग की बढ़ती लपटें देख दमकल को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे अग्रिशमन की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। स्थिति यह रही कि गुरुवार दोपहर तक आग को पूरी तरह से काबू पाया तब तक पूरा कबाड़ जल चुका था।

कबाड़ गोदाम संचालक नसरत और इसरार के अनुसार आग शार्ट सर्किट से लगी। एक अनुमान के मुताबिक, करीब तीन लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। हालांकि वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो सका।

देर से सूचना मिलने के कारण नुकसान अधिक हुआ है। उन्होंने बताया कि दोनों गोदामों की फायर एनओसी नहीं है। - शिवराम यादव, इंस्पेक्टर, अग्रिशमन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed