फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   FIR today will be written from a moving train

चलती ट्रेन में आज से लिखी जाएगी एफआईआर

Sun, 15 Feb 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उन्नाव।
ब्यूरो/ अमर उजाला, उन्नाव। Updated Sun, 15 Feb 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
FIR today will be written from a moving train

चलती ट्रेन में किसी यात्री के साथ कोई अनहोनी होने पर उसे रिपोर्ट लिखाने के लिए स्टेशन पर नहीं उतरना पड़ेगा। अब यात्री को चलती ट्रेन में ही रिपोर्ट दर्ज कराने की सुविधा मिलने लगी है। इसकी शुरुआत 15 फरवरी से हो गयी है। जीआरपी ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


इसके लिए मुख्यालय से चार शिकायत रसीद बुक जीआरपी थाने में भेजी गई है। रेलवे ने इसके लिए सभी ट्रेनों के कोच संख्या एस-5 के बर्थ संख्या-71 को आरक्षित कर दिया।
विज्ञापन


इंतजार की घड़िया खत्म हो गई। ट्रेन के अंदर यात्री के साथ कोई घटना हो जाती थी तो उसे एफआईआर लिखाने के लिए ट्रेन से उतरना पड़ता था। जिससे उसकी ट्रेन तक छूट जाती थी।  इसके लिए जीआरपी ने नया सिस्टम लागू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी ने इसके लिए पूरे प्रबंध कर लिए है। यात्री के साथ कोई घटना घटित होने पर उसे ट्रेन से नही उतरना पड़ेगा। बल्कि यात्री की एफआईआर ट्रेन के अंदर मौजूद जीआरपी का एस्कार्ट लिखेगा।

यह एफआईआर तीन प्रतियों में लिखी जाएगी। जिसमें एक प्रति एस्कार्ट अपने पास, दूसरी प्रति पीड़ित को दी जाएगी और तीसरी प्रति ट्रेन के अगले रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाने को देगा। वह जीआरपी थाना जहां की घटना होगी वह संबंधित थाने को भेज देगा।

एफआईआर की कापी पीड़ित को दी जाएगी। उसमें जीआरपी के एस्कार्ट के पूरे विवरण के साथ अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी दर्ज होंगे। इसके साथ यूनिक कोड भी होगा।


पीड़ित को घटना की प्रगति की समय-समय पर जानकारी भी मिलती रहेगी।  जीआरपी प्रभारी लान सिंह ने बताया कि चलती ट्रेन में एफआईआर दर्ज करने का कार्य 15 फरवरी से शुरू हो गया है। इसके लिए जीआरपी लखनऊ ने चार शिकायत रसीद बुक भेजी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed