{"_id":"674508df8f8d09017e072944","slug":"fights-between-baratis-and-gharatis-during-dance-on-dj-chairs-thrown-at-each-other-unnao-news-c-221-1-uno1001-123172-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: डीजे पर डांस के दौरान बरतियों-घरातियों में मारपीट, एक-दूसरे पर फेंकी कुर्सियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: डीजे पर डांस के दौरान बरतियों-घरातियों में मारपीट, एक-दूसरे पर फेंकी कुर्सियां
विज्ञापन
सफीपुर। कस्बे के एक मैरिज हाॅल में डीजे पर डांस के दौरान बरातियों-घरातियों में विवाद हो गया। मारपीट के दौरान एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी गईं। पुलिस ने दोनों परिवारों के वरिष्ठजनों से हस्तक्षेप कराकर मामला शांत कराया। इसके बाद देर रात विवाह की रस्में पूरी हुईं और विदाई हुई। पुलिस ने तीन पर रिपोर्ट दर्ज की है।
गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के गांव बरौला निवासी दुर्गाप्रसाद के बेटे शिवकुमार का विवाह सराएं खुर्रम निवासी नंदकिशोर के बेटी अनामिका से तय हुआ था। रविवार को कस्बे के मोहल्ला बबरअलीखेड़ा स्थित एक मैरिज हाॅल में बरात पहुंची। द्वारचार के बाद बराती डीजे पर डांस करने लगे। इस दौरान कन्या पक्ष के लोग भी पहुंच गए और कुछ ही देर में दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस पहुंच गई। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने दोनों परिवारों के वरिष्ठजनों को साथ बैठाकर विवाद को शांत कराया। इसके बाद देर रात विवाह की रस्में पूरी हुईं। कोतवाल श्याम नारायण सिंह ने बताया कि वर पक्ष से घायल शुक्लागंज निवासी रजनीश यादव पुत्र सुखलाल की तहरीर पर कस्बे के मोहल्ला सराय खुर्रम निवासी शोभित, दीपक और अमन यादव पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।