फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Fighting in election khuns, nine people from both sides injured

Unnao Crime: चुनावी खुन्नस में मारपीट, दोनों पक्षों के नौ लोग घायल

Mon, 20 Feb 2023 01:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 20 Feb 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Fighting in election khuns, nine people from both sides injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के गांव रायपुर मुड़हा में चुनावी खुन्नस को लेकर दो पूर्व प्रधानों के बीच मारपीट में दोनों पक्ष के नौ लोग घायल हो गए। घायलों में चार को जिला अस्पताल और दो लोगों को कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गांव के पूर्व प्रधान रामासरे ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि शनिवार को शिव मंदिर पर भंडारा चल रहा था। तभी रात नौ बजे के करीब पूर्व प्रधान हरिपाल के साथी रमाकांत से विवाद हो गया। लोगों ने समझा कर मामला शांत कराया। रविवार को सुबह उन्नाव शहर जाने के लिए रामआसरे घर से निकला था।
विज्ञापन


वह अक्षय के घर के पास पहुंचा तभी हरिपाल, मिथलेश, इंद्र पाल, अवधेश आदि सात लोगों ने हमला कर दिया। हरिपाल को बचाने पहुंचे भाई फूलचंद्र, भतीजे विकास, पवन व अजय को भी पीटकर घायल कर दिया। परिजन घायल विकास व पवन को कानपुर ले गए। वहीं रामआसरे व फूलचंद्र को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पूर्व प्रधान हरिपाल के भाई मिथलेश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि भंडारे में हुए विवाद के बाद दूसरे दिन रविवार को सुबह दस बजे रामासरे, फूलचंद्र आदि परिवार के आठ लोग घर पर चढ़ आए और मारपीट करने लगे। मारपीट में हरिपाल व उनकी पत्नी शीला, मां शांति, भाई मिथलेश आदि घायल हो गए। हरिपाल व अवधेश को सीएचसी सफीपुर में भर्ती काराया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसओ अनुराग सिंह ने बताया कि रामआसरे की तहीर पर सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed