फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Fighting between two parties, six injured including a teenager

Unnao News: दो पक्षों में मारपीट, किशोरी सहित छह घायल

Sun, 24 Mar 2024 09:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 09:32 PM IST
विज्ञापन
Fighting between two parties, six injured including a teenager
औरास। झगड़ा कर रहे युवकों को मना करना एक वृद्ध को भारी पड़ गया। दूसरे युवक ने अपने परिवार वालों के साथ वृद्ध व उसके परिजनों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में दोनों पक्षों से एक किशोरी सहित छह लोग घायल हो गए। एक घायल युवक को औरास सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

औरास कस्बे के मोहल्ला मनोहर नगर निवासी सोनू (40) मोहल्ले के ही हैंडपंप की मरम्मत करने वाले युवक विनोद से किसी बात को लेकर झगड़ा कर रहा था। जिसे देख मोहल्ले के ही खूबचंद्र (70) ने झगड़ा बंद करने को कहा तो सोनू अपने बेटे इंद्रजीत, बेटी शालिनी और भतीजे रामबाबू के साथ मिलकर वृद्ध को पीटने लगा।
विज्ञापन

ताऊ से मारपीट देख भतीजा अरविंद (40) बीचबचाव करने पहुंचा तो उसे भी पीट दिया। वहीं सोनू ने भी थाने में दी गई तहरीर में बताया कि खूबचंद्र ने अपने छोटे भाई रामखेलावन और भतीजे अरविंद के साथ मिलकर उससे मारपीट की। इससे उसके अलावा उसका बेटा, बेटी और भतीजा घायल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर सभी घायलों का औरास सीएचसी से मेडिकल कराया। जहां से अरविंद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष रेखा सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष के घायलों का मेडिकल कराया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
फसल जलाने का आरोप, पुलिस से शिकायत
गंजमुरादाबाद। थाना बेहटामुजावर के गांव अवैक निवासी राजाराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसने शनिवार की शाम खेत में सरसों और मसूर की कटी फसल को तिरपाल डालकर एकत्र की थी। रात में गांव के ही एक युवक ने पुरानी रंजिश के चलते फसल में आग लगा दी। जिससे सारी की फसल जलकर राख हो गई। इससे करीब सवा लाख रुपये तक का नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी फूल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed