{"_id":"67a10f7b5010bf9e5f03a5e4","slug":"festival-of-vasant-panchami-celebrated-with-pomp-worship-of-mother-veenavadini-unnao-news-c-221-1-sknp1055-126492-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: धूमधाम से मना वसंत पंचमी का पर्व, मां वीणावादिनी का पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: धूमधाम से मना वसंत पंचमी का पर्व, मां वीणावादिनी का पूजन
विज्ञापन
वसंत पंचमी पर हवन करते श्रद्धालु।
- फोटो : वसंत पंचमी पर हवन करते श्रद्धालु।
उन्नाव। स्कूलों में हवन-पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच वसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। सभी ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती का पूजन किया। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया।
नरेंद्र भदौरिया ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूट की सभी शाखाओं में मां सरस्वती का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ। ऋषिकुल विद्यापीठ पुरवा, सगवर, अजगैन, भारतीय विद्यालय जोधाखेड़ा, जनक दुलारे विद्या मंदिर ओसिया, एसवीएम इंटर कॉलेज पूरन नगर, आदर्श विद्या मंदिर गीतापुरम, एड्यूट्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल आदि में विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की मूर्ति का पूजन अर्चन किया गया।
इसके बाद हवन पूजन भी हुआ। ऋषिकुल विद्यापीठ पुरवा प्रांगण में पूजन समारोह में शिक्षक नेता वेणुरंजन भदौरिया उपस्थित रहे। वहीं छात्र-छात्राओं ने खिचड़ी भोज में सामूहिक रूप से सहभोज किया। केके मिश्रा, रतिमान, सुरेश चौहान, विश्वंभर दयाल, कुलदीप चौहान, राजन चौहान, रीतेश, नीशू सिंह व प्रधानाचार्य रामवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
आईपीएसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में मनाई गई वसंत पंचमी
नवाबगंज। सोहरामऊ स्थित आईपीएसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में वसंत पंचमी धूमधाम से मनाई गई। संस्थापक बद्री विशाल तिवारी, अध्यक्ष डॉ. जितेंंद्र तिवारी, वाइस चेयरमैन उषा तिवारी, फार्मेसी विभाग के निदेशक डॉ. अमरेश गुप्ता ने सरस्वती पूजन किया। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। संस्थापक ने शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि बसंत पंचमी हमें नव चेतना और सृजनशीलता का संदेश देती है। डॉ. अमरेश गुप्ता ने बताया कि बसंत पंचमी का त्योहार हमारे देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। संगीता सिंह, शालिनी सिंह व अश्विनी कुमार आदि उपस्थित रहे। (संवाद)
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
संगीत, नृत्य व नाटक से छात्र-छात्राओं ने मन मोहा
बांगरमऊ। आरडीएस ग्रुप ऑफ स्कूल्स के छात्र-छात्राओं ने ऑडिटोरियम में वसंत पंचमी का पर्व मनाया। प्रबंध निदेशक पीके सैनी ने शिक्षा, अनुशासन तथा दृढ़ता पर विशेष जोर दिया। बसंतोत्सव का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। इसके बाद स्कूल की वार्षिक पत्रिका का विमोचन किया गया। पत्रिका में छात्रों की रचनात्मक प्रतिभा और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। स्कूल प्रबंधन ने तीन माह तक शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले बच्चों की माताओं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं का विदाई और कक्षा दस के छात्र छात्राओं का आशीर्वाद समारोह भी हुआ। छात्र छात्राओं ने संगीत, नृत्य और नाटक आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य सुमन राय व अन्य शिक्षक मौजूद रहे। (संवाद)