फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Fearing an encounter, the third tomboy surrendered in the police station.

Unnao News: एनकाउंटर की दहशत में तीसरे टप्पेबाज ने कोतवाली में किया आत्मसमर्पण

Sun, 03 Aug 2025 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 03 Aug 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Fearing an encounter, the third tomboy surrendered in the police station.
कोतवाली में आत्मसमर्पण करने वाला आरोपी इब्राहिम।  - फोटो : कोतवाली में आत्मसमर्पण करने वाला आरोपी इब्राहिम।
उन्नाव। शहर के इंद्रानगर मोहल्ला निवासी महिला से टप्पेबाजी में शामिल तीसरे आरोपी ने एनकाउंटर के डर से शुक्रवार शाम सदर कोतवाली में आत्मसमर्पण कर दिया। उसने आपराधिक घटनाएं न करने का भी वादा किया। मालूम हो कि इस गिरोह के चार में दो आरोपियों को पुलिस ने 22 जुलाई को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

इंद्रानगर मोहल्ला निवासी गीता देवी के साथ 17 जुलाई को उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंह नगर के थाना गदरपुर के गांव गुल्लर भोज निवासी लईक, महबूब, सादिक और इब्राहिम ने टप्पेबाजी की थी। परिवार में आ रही दिक्कतों का समाधान करने के नाम पर जेवर सिद्ध करने के लिए मंगाया था और लेकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन

31 जुलाई को कोतवाल एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ सुबह 8:30 बजे दोस्तीनगर-सिंघूपुर मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रहे थे तभी बिना नंबर प्लेट बाइक सवार दो युवकों को रुकवाने पर उन्होंने भागने का प्रयास किया था। पीछा करने पर पुलिस टीम पर फायरिंग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्मरक्षा में पुलिस के गोली चलाने पर बाइक सवार लईक और महबूब के दाहिने पैर में गोली लगी थी। पूछताछ में उन्होंने महिला के साथ टप्पेबाजी की घटना स्वीकार करने के साथ घटना में अपने साथी सादिक और इब्राहिम का नाम लिया था। फरार चल रहे इन दोनों आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही थी।
इधर एनकाउंटर की दहशत को लेकर इब्राहिम ने शुक्रवार शाम कोतवाली पहुंच सरेंडर कर दिया। उसने दोबारा कोई घटना न करने की कसम खाई। चौथा आरोपी सादिक अभी भी फरार है।

एएसपी अखिलेश सिंह ने बताया कि टप्पेबाजी की घटना में शामिल तीसरे आरोपी ने सरेंडर कर दिया है। गिरोह में शामिल चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed