फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Fault in 33 thousand lines, half the city's power failure

33 हजार लाइन में फाल्ट से गुल रही आधे शहर की बिजली

Tue, 31 Dec 2019 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Fault in 33 thousand lines, half the city's power failure
उन्नाव। 33 हजार केवी लाइन में फॉल्ट आने से आधे शहर की बिजली 10 घंटे तक गुल रही। बिजली न आने से कई मोहल्लों में पानी का संकट गहरा गया। मामले की जानकारी होने पर बिजली अधिकारियों ने मरम्मत शुरू कराई। रात में आए फॉल्ट को दोपहर में दुरुस्त किया जा सका।
विज्ञापन

रविवार देर रात 2 बजे के करीब सोनिक से उन्नाव आई 33 हजार केवी लाइन में फॉल्ट आ गया। जिससे पीडीनगर, इब्राहिमबाग उपकेंद्र बंद हो गए। इससे जुड़े पीडीनगर, आदर्शनगर, इंदिरानगर, एबीनगर, डीएसएन कालेज रोड, गदनखेड़ा, मोटर मार्केट, गांधीनगर की बिजली गुल हो गई। सोमवार सुबह जब लोग सोकर उठे तो बिजली गायब मिली। इससे घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया। लोगों ने बिजली अधिकारियों को फोन किया तो फॉल्ट की जानकारी हुई।
विज्ञापन

उधर, सुबह अधिकारियों ने फॉल्ट ढूंढने के लिए पेट्रोलिंग कराई। घंटों की मशक्कत के बाद पुरवा रोड पर फॉल्ट ढूंढे मिला। जिसके बाद मरम्मत शुरू हुई। एसडीओ टाउन विशाल वर्मा ने बताया कि पुरवा रोड पर फॉल्ट से बिजली गुल हुई थी। सुबह जानकारी होने पर मरम्मत कराई गई। दोपहर 12 बजे मरम्मत कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed