फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   fasal katai ki chhot

किसानों को फसल की कटाई, मड़ाई के लिए दी गई छूट

Mon, 06 Apr 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
fasal katai ki chhot
उन्नाव। लॉकडाउन के दौरान फ सलों की कटाई व मड़ाई के लिए हार्वेस्टर, रीपर एवं अन्य सहवर्ती उपकरणों के परिवहन, संचालन एवं मरम्मत को छूट दी गई है। डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि कंबाइन, हार्वेस्टर, रीपर व ट्रैक्टर समेत अन्य उपकरण जो जनपद के अंदर ही उपलब्ध है उनके चालक, तकनीशियन एवं श्रमिक को किसी प्रकार के पास की आवश्यकता नहीं है। दूसरे जनपदों से कृषि यंत्र लाने अथवा ले जाने के लिये कृषि विभाग की संस्तुति पर एसडीएम द्वारा अनुमति पत्र जारी किया जाएगा। यदि इन यंत्रों के चालक, तकनीशियन एवं श्रमिक मिलाकर अधिकतम पांच अन्य जनपद में हैं तो उन्हें उस जिले के उप कृषि निदेशक की संस्तुति पर जिला प्रशासन पास जारी करेगा। जिले के किसानों को स्वयं अथवा श्रमिकों एवं ट्रैक्टर से कटाई, मड़ाई एवं बुवाई आदि के लिए किसी भी प्रकार के पास की जरूरत नहीं होगी। किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर उप कृषि निदेशक के मोबाइल नंबर 6393161123 एवं जिला कृषि अधिकारी के नंबर 9450627123 पर संपर्क कर समस्या का समाधान किया जा सकता है। किसानों को यह छूट लॉकडाउन का अनुपालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग एवं साफ -सफ ाई का कड़ाई से पालन करना होगा। उपकृषि निदेशक डा. नंदकिशोर ने बताया कि अब तक 74 अनुमति पत्र निर्गत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed