फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Farmers grew rain increased worried

कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हुई तेज बारिश

Mon, 13 Apr 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 13 Apr 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Farmers grew rain increased worried

उन्नाव। एक बार फिर रविवार को मौसम ने पलटी खाई। कहीं बूंदाबांदी तो कहीं पर तेज बारिश हुई। बिजली चमकते देख किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखने लगीं। ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की बारिश होने से जहां एक ओर गेहूं में कटी पड़ी फसल भीग गई। वहीं, जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


शनिवार रात से ही आसमान में बादल छा गए थे। रविवार भोर पहर तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। नवाबगंज, पुरवा, मौरावां आदि क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं सिकंदरपुर सरोसी, कर्ण, परियर सहित अन्य इलाकों में ठीकठाक पानी गिरा। तेज हवाओं के साथ बिजली कड़कने से किसानों में ओलावृष्टि की आशंका बढ़ गई। लोग प्रकृति के इस प्रकोप से दहशत में हैं।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि अब गेहूं कटाई का समय आ गया है। ऐसे में इस समय बारिश बची फसल को भी तबाह कर देगी। प्रकृति ने पहले ही किसानों को तबाह कर दिया है, अब बचा खुचा भी चला जाएगा। इस समय स्थिति यह है कि किसानों की गेहूं की फसल खेतों में कटी पड़ी हुई है। मौसम में आए दिन बदलाव होने से ट्रैक्टर चालक भी रात में थ्रेशरिंग करने में आपत्ति जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं ट्रैक्टर चालकों ने थ्रेेशरिंग के रेट भी बढ़ा रखे हैं। किसान ईश्वर की मार तो झेल ही रहा है साथ ही सरकार से भी उसकी नुकसान हुई फसल का पर्याप्त मुआवजा नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed