फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Farmer walking on foot dies due to collision with bike

Unnao News: बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे किसान की मौत

Thu, 07 Aug 2025 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Thu, 07 Aug 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Farmer walking on foot dies due to collision with bike
असोहा (उन्नाव)। मौरावां-कालूखेड़ा मार्ग पर पैदल खेत जा रहे किसान को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। सिर में चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बाइक सहित भाग निकला।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव शंभूखेड़ा निवासी कृष्णकुमार (45) खेती करके परिवार का पालन पोषण करते थे। वह पत्नी बिंदादेई के साथ बुधवार शाम काम से पैदल खेत जा रहे थे। मौरावां-कालूखेड़ा मार्ग पर संडौली के पास पीछे से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने कृष्णकुमार को टक्कर मार दी। सिर के बल सड़क पर गिरने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पति की मौत से पत्नी बिंदादेई, बेटा राजकुमार, अनुज और बेटी रागिनी बेहाल हैं। थानाध्यक्ष निखलेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--
जंगल में मिली वृद्धा, सीएचसी में भर्ती
असोहा (उन्नाव)। क्षेत्र के असावर गांव के पास जंगल में बुधवार शाम एक वृद्धा पड़ी मिली। खेत गए ग्रामीणों ने वृद्धा को जंगल में पड़ा देख पुलिस को जानकारी दी। पुलिस उन्हें सीएचसी लाई, नाम पूछा, लेकिन वह कुछ नहीं बता पा रही हैं। ग्रामीणों में चर्चा है कि कुछ महिलाएं वृद्धा को यहां छोड़कर चली गईं थीं। एसओ निखलेश कुमार ने बताया कि वृद्धा मानसिक बीमार लग रही है। अभी कुछ नहीं बता पा रही है। इलाज चल रहा है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed