{"_id":"5ddbd3228ebc3e54b7675a2c","slug":"farmer-s-son-reached-bahuria-village-by-airplane-unnao-news-knp5280051149","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई जहाज से बहुरिया ले गांव पहुंचा किसान का बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई जहाज से बहुरिया ले गांव पहुंचा किसान का बेटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसेपुर निवासी किसान का इंजीनियर बेटा अपनी नई दुल्हन को लेकर हेलीकाप्टर से गांव पहुंचा। यह नजारा देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। दंपति को छोड़कर एक घंटे बाद हेलीकॉप्टर रवाना हो गया। दंपति मंगलवार को लखनऊ लौटेंगे।
राम किशोर यादव खेती करते हैं। उनके बेटे रवि यादव ने हाईस्कूल से लेकर इंटर की पढ़ाई हसनगंज के ही एक इंटर कालेज से की थी। उसके बाद लखनऊ स्थित हिंदुस्तान एरोनाटिक एकेडमी से तीन साल का एयरक्राफ्ट इंजीनियरिंग का कोर्स किया।
कोर्स के बाद रवि ने डीजीसीए 2009 की परीक्षा में पहले ही प्रयास में दूसरा स्थान हासिल किया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की ओर से आयोजित परीक्षा पास करने की जानकारी बाबा घनश्याम सिंह को मिली तो बहुत खुश हुए थे।
विज्ञापन
उन्होंने गांव में कहा कि उनका पौत्र हवाई जहाज से गांव में बहुरिया लाएगा। हालांकि इसके बाद हृदयगति रुकने से घनश्याम की मौत हो गई थी। बाबा के इस सपने को पूरा करने के लिए सोमवार को रवि अपनी नई दुल्हन प्रियंका को हेलीकॉप्टर से लेकर गांव पहुंचा। यह देख ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।
रविवार को एसडीएम से अनुमति मिलने के बाद सोमवार सुबह हेलीकॉप्टर के लिए प्रधान आशीष तिवारी के खेत में हैलीपैड बनाया गया था। दोपहर 12.25 बजे प्राइवेट हेलीकॉप्टर से रवि पत्नी प्रियंका, मां कमलेश कुमारी, बहन निधि यादव, छोटे भाई अभिषेक यादव के साथ गांव पहुंचे। सुरक्षा के लिए कोतवाली पुलिस मौजूद रही।
रवि और उनकी पत्नी प्रियंका दोनों सऊदी अरब की कतर एयरवेज में इंजीनियर हैं। प्रियंका का परिवार मूलरूप से मध्यप्रदेश के जबलपुर का रहने वाला है। एसडीएम प्रदीप वर्मा और सीओ भीम कुमार गौतम ने भी हेलीकॉप्टर में बैठकर 25 मिनट आसमान में बिताए।