फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Facility fee will be charged if a newborn is to be treated in SNCU.

Unnao News: एसएनसीयू में नवजात का इलाज करना है तो लगेगा सुविधा शुल्क

Fri, 01 Aug 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 01 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Facility fee will be charged if a newborn is to be treated in SNCU.
मेज की ड्रार में रुपये रखते हुए महिला।, मेज की ड्रार से रुपये निकालते डॉक्टर।, रुपये निकाल कर ज - फोटो : मेज की ड्रार में रुपये रखते हुए महिला।, मेज की ड्रार से रुपये निकालते डॉक्टर।, रुपये निकाल कर जेब में रखते डॉक्टर।
उन्नाव। जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू (सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट) में नवजात का इलाज कराना है तो सुविधा शुल्क लगेगा। बिना सुविधा शुल्क के इलाज संभव नहीं है। इस मामले की कई बार शिकायतें हुईं, लेकिन जांच के नाम पर मामला ठंडे बस्ते में चला गया। एसएनसीयू वार्ड का एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें डॉक्टर एक महिला से रुपये लेते दिख रहे हैं। सीएमएस ने जांच कराने और पुष्टि होने पर कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजने की बात कही है।
विज्ञापन

प्रसव के बाद कुछ बच्चों में वजन कम होना, खून की कमी, सांस लेने में दिक्कत या अन्य तरह की परेशानी होती है। ऐसे नवजातों को तत्काल बेहतर इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल में एसएनसीयू (सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट) संचालित है। यहां बच्चों को भर्ती कर इलाज किया जाता है, लेकिन यहां नवजातों के इलाज के नाम पर परिजनों को सुविधा शुल्क देना होता है।
विज्ञापन

ऐसा ही एक वीडियो सामन आया है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस वीडियो में एक महिला भर्ती बच्चे को देखने के लिए जाती है। उस महिला के साथ दूसरी एक महिला डॉक्टर के पास बैठ जाती है। डॉक्टर मेज की दराज खोलकर महिला को इशारा करती है। पास बैठी महिला दराज में रुपये रख देती है। इसके कुछ देर बात दोनों महिलाएं वार्ड से चली जाती हैं। इसके बाद डॉक्टर दराज खोलते हैं और इधर-उधर देखने के बाद रुपये जेब में रख लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बोले जिम्मेदार
मामले की जांच कराई जाएगी। इसमें जिस भी डॉक्टर ने रुपये लिया है। उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा। इस तरह मरीज व उनके परिजनों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच कराके कार्रवाई की जाएगी।

डॉ.फौजिया अंजुम, सीएमएस जिला महिला अस्पताल

मेज की ड्रार में रुपये रखते हुए महिला।, मेज की ड्रार से रुपये निकालते डॉक्टर।, रुपये निकाल कर ज

मेज की ड्रार में रुपये रखते हुए महिला।, मेज की ड्रार से रुपये निकालते डॉक्टर।, रुपये निकाल कर ज- फोटो : मेज की ड्रार में रुपये रखते हुए महिला।, मेज की ड्रार से रुपये निकालते डॉक्टर।, रुपये निकाल कर जेब में रखते डॉक्टर।

मेज की ड्रार में रुपये रखते हुए महिला।, मेज की ड्रार से रुपये निकालते डॉक्टर।, रुपये निकाल कर ज

मेज की ड्रार में रुपये रखते हुए महिला।, मेज की ड्रार से रुपये निकालते डॉक्टर।, रुपये निकाल कर ज- फोटो : मेज की ड्रार में रुपये रखते हुए महिला।, मेज की ड्रार से रुपये निकालते डॉक्टर।, रुपये निकाल कर जेब में रखते डॉक्टर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed