फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Expressway surrounded by fog, brakes on vehicle speed

Unnao News: कोहरे में घिरा रहा एक्सप्रेसवे, वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक

Tue, 02 Jan 2024 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Expressway surrounded by fog, brakes on vehicle speed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गंजमुरादाबाद। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वाले चालकों को कोहरा डराने लगा है। ऐसा इसलिए कि एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने वाले वाहनों में अब ब्रेक लगने लगा है। सुबह से रात तक एक्सप्रेसवे कोहरे घिरा रहता है। मंगलवार सुबह इस सीजन का सबसे घना कोहरा रहा।

सर्दी बढऩे के साथ ही कोहरे ने भी विकराल रूप धारण कर लिया है। शाम ढलते ही कोहरा छा जाता है और दूसरे दिन भी दोपहर तक रहता है। एक दो घंटे के लिए मौसम कुछ साफ होता है फिर वही स्थित उत्पन्न हो जाती है। ऐसी स्थिति में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सभी छोटे बड़े वाहनों पर ब्रेक लग गया है। चालक वाहनों को निर्धारित गति से भी धीमी गति से चलाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

यूपीडा और पीआरवी पुलिस एक्सप्रेस वे पर पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पिछले दिनों एक्सप्रेसवे पर छह वाहन टकराने से हुई एक यात्री की मौत से सबक लेते हुए किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए यूपीडा और पीआरवी पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। मंगलवार सुबह कोहरे की इतनी घनी चादर लिपटी दिखी कि 10 मीटर की दूरी तक कुछ भी स्पष्ट दिखाई नही दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार शाम होते ही छह बजे से कोहरे ने कहर बरपाना शुरू कर दिया और मंगलवार 11 बजे तक अनवरत जारी रहा। एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने वाले वाहन बमुश्किल तीस किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रेंगते नजर आए। लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे के सुरक्षा अधिकारी एके चंदेल ने बताया कोहरे का प्रकोप चरम पर है। यूपीडा और पीआरवी पुलिस को पूरी तरह मुस्तैद कर दिया गया है। उन्हें किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने की चेतावनी देते हुए विशेष सावधानी बरतने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed